Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

अयोध्या में यजमान की भूमिका में रहेंगे गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर यहां पर भव्य आयोजन होगा। गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में यजमान की भूमिका में रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन की एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी यजमान की भूमिका में होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख संत-महंतों भी शामिल होंगे। वह यहां पर अन्न महोत्सव के अतिरिक्त राम जन्म भूमि जाएंगे, जहां निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। रामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे। वह इस दौरान मंदिर परिसर में रखे गए राम मंदिर के नए माडल की पूजा करेंगे।

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दोपहर दो बजे कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के बाद मंदिर के नवीन माडल को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। यह माडल अभी तो दर्शन मार्ग पर ही रखा गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला भोग प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। भूमि पूजन की वर्षगांठ पर वैकल्पिक गर्भगृह और परिसर को भी सजाया गया है। योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को के परिसर भ्रमण के दौरान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय सहित अन्य ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। चंपत राय उन्हेंंं निर्माण की प्रगति की जानकारी देंगे।

50 माह के दौरान 29वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को अयोध्या आ रहे हैं। वर्ष 2017 से ही प्रत्येक वर्ष छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव की परंपरा डालने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही अयोध्या को वैश्विक क्षितिज पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहे हैं।

[highlight]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी को विश्व की शीर्ष सांस्कृतिक नगरी बनाने की परिकल्पना दी।[/highlight]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्य अयोध्या निर्माण के राम-काज में हनुमान जी की तरह समॢपत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत की भमिका में कोई कसर नहीं छोड़ी और रामनगरी को उनकी मंशा के अनुरूप आकार देने की योजना के अग्रदूत बनकर उभरे। रामनगरी अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जुड़ाव गुरु और दादा गुरु के जमाने का ही है। गुरु अवेद्यनाथ के साथ वे एक दशक तक अयोध्या आते-जाते रहे, राम मंदिर सहित स्थानीय संतों से आत्मीयता उन्हेंं गुरु से ही विरासत में मिली। मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनका रामनगरी से जुड़ाव और निखर कर सामने आया। नौ नवंबर 2019 को रामलला के हक में आए निर्णय के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह भी रामनगरी की ओर केंद्गित हुई और उन्होंने रामनगरी को विश्व की शीर्ष सांस्कृतिक नगरी बनाने की परिकल्पना दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस परिकल्पना को आकार देने की राह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह गत 50 माह के दौरान 29वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को अयोध्या आ रहे हैं। वर्ष 2017 से ही प्रत्येक वर्ष छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव की परंपरा डालने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही अयोध्या को वैश्विक क्षितिज पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहे हैं और जल्दी ही वह प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में वे रामभक्तों को दिव्य-नव्य अयोध्या की सौगात देने की तैयारी में हैं।

[highlight]मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम[/highlight]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आएंगे। दोपहर 12.05 बजे रामकथा पार्क में निर्मित हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। वह वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के जिन छह जिलों में वर्चुअल संवाद राशन कार्ड धारकों से करेंगे, उनमें अयोध्या, झांसी, वाराणसी, सहारनपुर, सुल्तानपुर शामिल है। यहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री अन्न वितरण कार्यक्रम में दोपहर 12.15 बजे से 2.15 बजे तक रहेंगे। दोपहर 2.30 बजे 2.45 बजे तक मुख्यमंत्री रामलला का दर्शन करने रामजन्मभूमि जाएंगे। दोपहर 2.45 बजे वह रामकथा पार्क के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.05 बजे वह लखनऊ के लिए उड़ेंगे। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश आ चुके हैं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सीएम के दौरे की तैयारियों को उन्होंने अंतिम रूप दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!