Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया जिला उद्योग केंद्र का औचक निरीक्षण

  • सचिव उद्योग को लापरवाह कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देने के दिए निर्देश l

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बुधवार, 4 अगस्त को पटेल नगर स्थित जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में पहुँच कर औचक निरीक्षण किया l उन्होंने मौके पर पहुँच कर कार्य व्यस्था का जायज़ा लिया l

उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री गणेश जोशी आज बिना पूर्व जानकारी के जिला उद्योग केंद्र पहुँचे l उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारी देरी से पहुँचे व कुछ कर्मचारी छुट्टी पर हैं जिससे आम जन को असुविधा होती है l उन्होंने बताया कि कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं था, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्रबंधक को निर्देशित किया की हाजिरी रजिस्टर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए l साथ ही उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं है इसलिए उन्होंने प्रबंधन से कहा कि सुनिश्चित किया जाए भविष्य में सारे कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुँचे l ऐसा न होने पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि विगत 4 महीने से उनको लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने उद्योग निदेशालय का निरीक्षण किया l उन्होंने बताया कि सचिव उद्योग को लापरवाह कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देने के निर्देश दिए l

हिमाद्रि एंपोरियम पहुँच कर उन्होंने बताया कि यहाँ के उत्पाद बहुत ही सुंदर व आकर्षक है मगर उचित बाजारीकरण न होने के कारण यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पा रहे हैं l उन्होंने सुझाव दिया कि मसूरी व नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों में उत्पादों की मार्केटिंग की जाए जिससे इनकी बिक्री में इज़ाफा होगा और साथ ही इन उत्पादों की लोकप्रियता पूरे विश्व में बढ़ेगी l उन्होंने कर्मचारियों को शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए बताया कि हिमाद्रि उत्पादों का एक नया शोरूम जल्द ही खुलने जा रहा है जिससे इन उत्पादों को पहुँच बढ़ाई जा सकेगी l

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्योग जगत में बहुत छमता है और उनकी जनता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय खादी एवं हस्तकला से निर्मित उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा खरीदें, साथ ही जन्मदिवस, शादी आदि मौकों पर उपहार के रूप में स्थानीय खादी एवं हस्तकला से निर्मित उत्पादों को भेंट करें l

इस अवसर पर उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटिया, अपर संख्यकीय अधिकारी आर.पी. आर्य, मुख्य लेखा परीक्षक के.सी. चमोली, उप निदेशक शैली डबराल आदि उपस्थित रहे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!