Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

अगले माह से शुरू होगा त्योहारों का सीजन, भीड़ का भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को किया सतर्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने लिखित तौर पर कहा है कि स्थानीय पाबंदियां लगाने पर राज्य सरकार विचार करे ताकि आने वाले त्योहारों के मौके पर  भीड़ या लोगों का समूह जमा न होने पाए। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में अभी भी रोज आने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

ICMR और NCDC का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि दोनों एजेंसियों की ओर से त्योहारों को लेकर लोगों की भीड़ जमा होने का अंदेशा जताया है जो सुपर स्प्रेडर इवेंट बन सकते हैं और कोरोना संक्रमण के मामले और अधिक तेजी से बढ़ेंगे। पत्र में लिखा है, ‘इस आदेश के तहत आने वाले त्योहारों मुहर्रम (19 अगस्त), ओणम (21 अगस्त), जन्माष्टमी (30 अगस्त), गणेश चतुर्थी (10 सितंबर) और दुर्गा पूजा (5 – 15 अक्टूबर 2021) आदि में लोगों की भीड़ के जमा होने की संभावना को देखते हुए सलाह दी गई है कि राज्यों में स्थानीय प्रतिबंध लागू किए जाए ताकि ऐसा न हो।’

स्वास्थ्य सचिव द्वारा लिखे गए इस पत्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सामना करने को लेकर राज्यों की सराहना भी की गई है। लिखा है, ‘देश में कोविड-19 की दूसरी लह र के दौरान आपका नेतृत्व सराहनीय है। पिछले माह हर दिन आने वाले नए मामलों में गिरावट देखी गई लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए 29 जून को गृह मंत्रालय द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत निर्देश जारी किया गया ताकि संक्रमण को रोकने के उपायों पर ध्यान दिया जाए। इसे ही अब लागू किया जा सकता है।’

बुधवार को भारत में 42,625 नए मामले दर्ज किए गए और 562 संक्रमितों की मौत हो गए। वहीं 24 घंटे में 36,668 रिकवरी भी दर्ज किए गए। इसके बाद देश में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 3,17,69,132 हो गया जिसमें से 3,09,33,022 लोग डिस्चार्ज हुए और 4,25,757 मौतें हो चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!