Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा विद्यायक दल के नए नेता चुने गए तीरथ सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून। चार दिन की राजनीतिक हलचल के बाद केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद देहरादून लौटने पर मंगलवार शाम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नया नेता चुनने के लिए बुधवार सुबह देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद थे। बैठक में सभी सांसदों को भी बुलाया गया। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के अलावा पांचों लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल बैठक में शामिल हुए। इनमें हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत, नैनीताल के सांसद अजय भट्ट व अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा शामिल थे। लगभग 11 बजे बैठक आरंभ हुई, जिसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव किया, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भाजपा विद्यायक दल के नए नेता के रूप में तीरथ सिंह रावत के चुने जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही उन्हें पार्टी की ओर से पत्र भी सौंपा। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के रूप में चयनित तीरथ सिंह रावत को शपथ ग्रहण के लिए शाम चार बजे का समय दिया। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि मौजूद थे।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। तीरथ का नेता चुना जाना सभी को चौंका गया, क्योंकि उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार नहीं किया जा रहा था। वे शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उनके साथ 5 से 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। एकमात्र पार्टी कार्यकर्ता, जो एक छोटे से गांव से आता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा। हम लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और पिछले चार सालों में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

केंद्रीय मंत्री निशंक, सांसद अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व राज्य मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार किए जा रहे थे। राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत बुधवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे।

[box type=”shadow” ][/box]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!