Breaking News :
>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र राजपुर की जनता को सम्बोधित किया, कहा – “स्मार्ट सिटी के कार्यों में लाई जायेगी तेजी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र राजपुर की जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जायेगी। मछली बाजार की समस्या के लिए उचित हल निकाला जायेगा।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। मा० प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी को पूरा समर्थन मिला। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा हम जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। जनता से किये गये वायदे एवं जो भी घोषणा की जा रही हैं, वे सभी निर्धारति समयाविध के अन्दर पूर्ण किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में आगामी चार धाम यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु के आने की संभावना है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थायें दुरुस्त की जा रही हैं। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए किया गया है। सरकार ने गरीब परिवारों हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वायदा किया है। इसके लिए बजट में प्राविधान किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 1064 नंबर एवं एप जारी किया है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत इस नंबर पर कर सकता है। इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!