Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताने की अपील की

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है- मुख्यमंत्री

राज्य सरकार विकास के लिए समर्पित है और आगे भी समर्पित रहेगी- मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की जननी, तो राहुल गांधी परिवारवाद के ब्रांड एंबेसडर- मुख्यमंत्री

द्वाराहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शीतला पुष्कर मैदान, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के बीच में वो भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा जनता द्वारा अजय टम्टा का दिया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री के लिए जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की नई उड़ान भर रहा है। पिछले 10 वर्षों में महिलाओं , सैनिकों, युवाओं, गरीबों के लिए काम हुआ है। सड़कों, अस्पतालों और विश्वविद्यालयों का वृहद स्तर पर निर्माण हुआ है। भारत, विश्व में नई शक्ति के रूप में उभरा है। मोदी जी के नेतृत्व में सेना पहले से भी और अधिक सशक्त, शक्तिशाली हुई है। सामरिक दृष्टि से भारत को मजबूत करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते है। मोदी ने देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अनेकों योजनाएँ लागू की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हम महिलाओं आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 13 जनपदों में नारी शक्तिवंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाउस ऑफ़ हिमालयाज के ब्रांड से देश दुनिया तक राज्य के उत्पाद पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के फलस्वरुप पिछले 10 सालों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा इस बार भगवान राम का जन्मोत्सव उनके अपने घर में बनने वाला है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण हेतु महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना शुरू की हैं। राज्य को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वाराहाट क्षेत्र में पॉलीटैक्निक कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण, भिकियासैण ब्लॉक में जालली डिग्री कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लिफ्टिंग पेयजल योजना पर कार्य जारी है। अन्य कामों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। जो काम द्वाराहाट क्षेत्र के लिए जरूरी होंगे वह सभी काम आगे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकास के लिए समर्पित है और आगे भी समर्पित रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सेना से विशेष लगाव है। दशकों बाद वन रैंक – वन पेंशन की मांग को पूरा किया गया है। सैनिकों को अच्छे वस्त्र और शस्त्र देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा राज्य में उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं एवं वेटरन की पेंशन प्रतिमाह 8 हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई है। साथ ही वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में भी वृद्धि की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के राज में हर दिन घोटाला होता था। और लोग कहने लगे थे कि ‘सरकार में घोटाला नहीं चल रहा है बल्कि घोटाले में ही सरकार चल रही है’। मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। उन्होंने कहा 10 सालों से कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने का कोई मौका नहीं मिला। ये लोग चुनाव हारते ही ईवीएम की बात करते हैं। देश के अंदर आपातकाल भी कांग्रेस ने लगाया। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की जननी है, इन्होनें देशहित की जगह परिवारहित को हमेशा ऊपर ऱखा। उन्होंने कहा राहुल गांधी परिवारवाद के ब्रांड एंबेसडर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ाने में लगी हुई है। कांग्रेस के पापों का कोई अंत नहीं है। कांग्रेस के लोग रामभक्तों का मजाक बनाते थे। कांग्रेस को प्राण-प्रतिष्ठा में आने का न्यौता मिला तो इन्होनें साफ मना कर दिया। कांग्रेस के लोग सनातन विरोधी लोग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस को बुरी तरह हराकर अजय टम्टा को विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट, विनोद भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!