Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चम्पावत विकास एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, चम्पावत। चम्पावत विकास एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सीएम ने समिति के पदाधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी व संरक्षक हरेंद्र बोहरा ने मंगलवार की देर शाम विधायक कैलाश गहतोड़ी के नेतृत्व में सीएम धामी को ज्ञापन सौंपकर चम्पावत जिला मुख्यालय में प्रशासनिक रूप से स्वीकृत बेस चिकित्सालय के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर पदों का सृजन किए जाने, जिला मुख्यालय में अलग एआरटीओ कार्यालय खोलने, जिला मुख्यालय में खेल स्टेडियम बनाए जाने, सीवर लाइन की स्वीकृति दिए जाने, आइटीआइ में अनावश्यक ट्रेड में परिवर्तन कर  नए व्यावसायिक ट्रेड स्वीकृत करने, पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आइटी इंफार्मेशन, फार्मेसी कंप्यूटर ट्रेड स्वीकृत किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा  जिला मुख्यालय में बने नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज के लिए पदों को स्वीकृत किए जाने, चम्पावत शहर के बीच स्थित जेल की भूमि पर इंडोर स्टेडियम एवं सांस्कृतिक मंच का निर्माण किए जाने, धौन से दियूरी तक निर्मित मोटर मार्ग का विस्तारीकरण कर दूरी से चल्थी तक स्वीकृत किए जाने, चम्पावत शहर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचे के साथ एक परियोजना का निर्माण कर उसे प्रशासनिक एवं चरणबद्ध वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने, सीमांत के मंच में महाविद्यालय खोले जाने की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि पृथक राज्य बनने के बाद क्षेत्र की जनता इन मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करती आई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी ने बताया कि सीएम ने प्राथमिकता के आधार पर मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सीएम से मिलने वालों में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुडिय़ा, कृष्णा जोशी, हरीश चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.