Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डदेहरादून

सीडीओ झरना कमठान ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की

60 फीसदी से कम बजट खर्च करने वाले विभागों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023, देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कम व्यय करने वाले विभागों को अवमुक्त धनराशि को जल्दी व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से जिला योजना मद में शत-प्रतिशत बजट अवमुक्त हो चुका है। इस हेतु जिन विभागों को दूसरी औऱ तीसरी किश्त आवंटित होनी है वे विभाग आज ही फाइल प्रस्तुत कर बजट अवमुक्त करवाने की कार्रवाई शुरू करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव निकट है और आदर्श आचार सहिंता प्रभावी होने से पूर्व विकासात्मक कार्यों में तेजी लाते हुए अवमुक्त धनराशि को माह दिसम्बर तक हर हाल में शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के उपस्थित न रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

राज्य सेक्टर की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने 60 फीसदी से कम बजट खर्च करने वाले विभागों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और ऐसे सभी विभागों को चेतावनी पत्र देने के निर्देश दिए। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने डी श्रेणी में पीएमजीएसवाई व उरेडा विभाग को लक्ष्य हासिल करते हुए श्रेणी में सुधार लाने की हिदायत दी। साथ ही सी श्रेणी में बाल विकास विभाग को भी ए श्रेणी में आने के लिए आवंटित लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए। केन्द्र पोषित वाह्य सहायतीत योजना एवं तीस सूत्रीय कार्यक्रम की गहनता से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप नगर आयुक्क्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी वंदना, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ० मीनाक्षी जोशी, अपर अर्थ संख्या अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!