Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे का CBI ने रिकॉर्ड किया बयान

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों की जांच के संबंध में शुक्रवार को फिर मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे का बयान रिकॉर्ड किया है। इससे पहले वीरवार को सीबीआइ ने परमबीर सहित चार लोगों के बयान दर्ज किए थे। इधर, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से पूछताछ की।

मुंबई हाई कोर्ट ने सीबीआई को आरोपों की प्रारंभिक जांच करने का आदेश दिया है। परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि देशमुख ने पाटिल को अपने आवास पर बुलाया जहां उनके निजी स्टाफ ने पुलिस अधिकारी को बार और रेस्तराओं से हर महीने वसूली करने का लक्ष्य दिया।पाटिल ने बार-बार दावा किया है कि वह एक छापेमारी के बारे में जानकारी देने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ देशमुख से मिले थे। लेकिन इसके बाद उनकी तत्कालीन गृह मंत्री से कभी मुलाकात नहीं हुई।माना जाता है कि पाटिल ने मुंबई पुलिस की आंतरिक जांच टीम को बताया है कि कार्यालय में उनकी वाझे से मुलाकात हुई जहां उसने उनको प्रत्येक बार से हर महीने तीन लाख रुपये की वसूली संबंधी बात कही।

सूत्रों के अनुसार पाटिल ने यह भी दावा किया है कि वाझे और देशमुख के बीच किसी तरह की बैठक के बारे में वे कुछ नहीं जानते।अधिकारियों ने मुंबई निवासी वकील जयश्री पाटिल से भी मुलाकात की जिनकी याचिका पर बांबे हाई कोर्ट ने सीबीआइ को प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है। सीबीआइ ने देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की मंगलवार को प्रारंभिक जांच शुरू कर दी थी। जांच के लिए दिल्ली से अधिकारियों की टीम मुंबई आई है। अंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मुंबई पुलिस की अपराध इकाई में तैनात एपीआइ वाझे को गिरफ्तार किया था।सीबीआई ने वाझे से पूछताछ करने के लिए विशेष अदालत से अनुमति ली थी। एनआइए द्वारा वाझे को गिरफ्तार किए जाने के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से सिंह का तबादला कर दिया गया था। तबादले के बाद सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने वाझे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से बार और रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था। वहीं, एनआइए ने गुरुवार को सचिन वाझे की मेडिकल जांच कराई। एनआइए की टीम उसे दिन में जेजे अस्पताल ले गई जहां उसकी जांच कराई गई। सूत्रों के मुताबिक उसकी मेडिकल रिपोर्ट संबंझित अधिकारियों को सौंप दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!