Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
मनोरंजन

कान फिल्म फेस्टिवल: ब्लैक रेट्रो लुक में पहुंची कंगना, ऐश 12 को बिखेरेंगी जलवा

मुंबई। फ़्रांस में आठ मई से शुरू हो चुके और 19 मई तक चलने वाले वाले प्रतिष्ठित 71वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार न सिर्फ़ भारतीय सुंदरियों का जलवा बरक़रार रहेगा बल्कि हिंदी फिल्में भी इंटरनेशनल लेवल पर अपना दम दिखाएंगी। फ्रेंच रिवेरा में इस बार पाकिस्तानी चेहरा भी रेड कार्पेट पर दिखेगा।

एक वोदका ब्रांड की एम्बेसेडर बनी कंगना रनौत ने कान में अपनी पहली एंट्री ली है। सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी के साथ इंडियन पवेलियन में पहुँचने से पहले वो ब्लैक रेट्रो लुक में नज़र आईं l जाने माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी पहन कर आईं कंगना ने इस मौके पर कहा कि वो कान में भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस कर रही हैं l कान सिर्फ़ रेड कार्पेट पर चलने के लिए अन्य बहुत से महत्वपूर्ण काम के लिए भी आयोजित किया जाता है l

उधर बच्चन बहू, ऐश्वर्या राय बच्चन कल यानि 12 मई को कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर नज़र आएंगी l इंटरनेशनल कॉस्मेटिक्स ब्रांड की एम्बेसेडर बन कर उनका कान में हमेशा ही जलवा रहा है l

शाहरुख़ खान के साथ फिल्म रईस में काम कर चुकीं माहिरा खान को हाल ही में जाने माने कॉस्मेटिक ब्रांड ने एम्बेसेडर बनाया है और वो इस बार कान के रेड कार्पेट पर चलेंगी। पहली बार कान में शिरकत करने जा रहीं माहिरा ने 1977 कान फेस्टिवल की अर्नाल्ड श्वाज़नेगर की एक तस्वीर डालने और माई नेम इज़ कान लिखते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

भारत की तरफ से इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर चलेंगी। दीपिका 10 और 11 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी। ऐश्वर्या बच्चन 12 और 13 मई को और सोनम कपूर 14 और 15 मई के इवेंट में शामिल होंगी।

पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में कंगना रनौत को न्यौता मिला है। कंगना ने इस बारे में कहा है कि भारतीय फिल्मों को जिस तरह इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर सराहा जा रहा है उसे देख कर ख़ुशी होती है। वो कान फेस्टिवल में शामिल होने के लिए थ्रिल्ड हैं। दिव्या दत्ता भी इस बार कान में अपना डेब्यू करेंगी। नंदिता दास की नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म मंटो भी कान का हिस्सा होगी। फिल्मिस्तान और एयरलिफ्ट सहित कई फिल्मों में काम कर चुके इनामुलहक की फिल्म नक्काश का फर्स्ट लुक भी कान में रिलीज़ किया जाएगा। एक आदमी और उसकी नौकरानी के रिश्तों पर बनी फिल्म सर को कान के क्रिटिक्स वीक में स्क्रीनिंग के लिए सलेक्ट किया गया है। तिलोत्तमा शोम ने फिल्म में लीड रोल किया है।

दिनकर राव की फिल्म अस्थि और राजकुमार राव-नरगिस फख़री स्टारर फिल्म 5 वेडिंग्स प्रीमियर होगा। पहली बार कान फेस्टिवल में जा रहे धनुष, इंग्लिश-फ्रेंच फिल्म The Extraordinary Journey of the Fakir का पोस्टर लॉन्च करेंगे। तीन मराठी फिल्में, पलशीची पीटी , ईदक और क्षितिज भी कान में दिखाई जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!