Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के महापाप संबंधी बयान से गर्मा गई सियासत

  • धामी सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस पर बोला हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के महापाप संबंधी बयान से सियासत गर्मा गई है। अब प्रदेश की धामी सरकार के मंत्रियों ने रावत के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा कि सही मायने में पाप किसने किया, यह उत्तराखंड की जनता जानती है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारी, देशद्रोही और पापियों का प्लेटफार्म है।

विधानसभा चुनाव से पहले चल रही सियासी उठापठक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीते रोज कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों की पार्टी में आसान वापसी को वह तैयार नहीं हैं। सरकार गिराने के लिए दलबदल को महापाप करार देते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसे व्यक्ति कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उन्हें पहले अपना पाप स्वीकार करना होगा। साथ ही सरकार गिराने में जो मुख्य भूमिका में थे, उन्हें इस कृत्य के लिए जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने हरीश रावत के इस बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत उन्हें कहने को मजबूर कर रहे हैं। पूर्व में जहरीली शराब पिलाकर किसने यहां के भविष्य को खराब करने की कोशिश की। ऐसे व्यक्तियों को जनता से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने ये पाप किया।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश की सबसे बड़ी व्यवस्था में बैठकर कहते थे कि मैं अपनी आंखें मूंद लूंगा, जिसको जो लूटना है लूटे ले। इसे क्या कहा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि रावत की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि रावत खुद ही समय-समय पर शिगूफा छोड़ते रहते हैं, जिसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग कांग्रेस में गए हैं, क्या उनके द्वारा माफी मांगी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!