Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा, सेरागाँव, कार्लीगाड़ में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा

मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहत शिविर में एसडीआरएफ के जवानों और आपदा प्रभावितों को कराया भोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 सितम्बर 2025, देहरादून। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जनपद के सहस्त्रधारा, सेरागाँव, राजपुर के कांठबंगला बस्ती में और कार्लीगाड़ सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दिल्ली प्रवास से लौटते ही मंत्री जोशी सीधे प्रभावित इलाकों में पहुँचे और हालातों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए ताकि किसी भी पीड़ित को मदद पाने में देरी न हो।

मंत्री ने सेरागाँव में राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ टीम के जवानों और आपदा प्रभावित परिवारों को भोजन भी करावाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुँचाना है और हर सम्भव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सेरागाँव के पूर्व प्रधान रतन नेगी, संजय सिंह सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!