Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादून

श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखण्ड में श्री अन्न महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना राज्य के लिए एक उपलब्धि है : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 1 मई 2023, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। यह महोत्सव 13-14 मई 2023 को सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला देहरादून में प्रस्तावित है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित मिलेट्स के अर्न्तराष्ट्रीय वर्ष की संकल्पना के अनुरूप मोटे अनाजों के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

इस महोत्सव में आंगतुक भारत के विभिन्न राज्यों के स्थानीय अनाजों के स्टॉलों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके साथ ही इस महोत्सव में मिलेट्स की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, सम्बन्धित संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा स्टार्टअप द्वारा मिलेट्स पर प्रस्तुतिकरण आदि आयोजित किए जायेंगे। यह मिलेट्स महोत्सव एक सामूहिक प्रयास है जिसमें विभिन्न हितधारक सम्मिलित है जो मिलेट्स की खेती तथा उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें, उत्तराखण्ड सरकार का कृषि विभाग तथा अन्य विभाग, इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद, राज्य के कृषि विश्वविद्यालय तथा शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय, होटल, रेस्टोरेण्ट, कृषक समूह, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, स्टार्ट अप, निजी कम्पनियां तथा कृषि निवेशक सम्मिलित होंगे। इस मिलेट्स महोत्सव में केन्द्र सरकार तथा सभी राज्यों के कृषि मंत्री भी प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में श्री अन्न महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना राज्य के लिए एक उपलब्धि है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे तथा गम्भीरता से कार्य करने होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों के लिए मिलेट्स पर आधारित चित्रकला तथा निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाय। महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी आगुंतकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाय। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2021-22 में 2.0 लाख मैट्रिक टन पौष्टिक अनाजों का उत्पादन किया गया, जिससे मिलेट्स की बढ़ती लोकप्रियता तथा बाजार में इसकी भारी माँग का पता चलता है। उत्तराखण्ड में मिलेट्स के उत्पादन के अनुकूल मौसम व आदर्श स्थितियां हैं। मिलेट्स की कृषि को बढ़ावा देने तथा इनके अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘उत्तराखण्ड मिलेट्स मिशन’ प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत मिलेट्स के किसानों को सहायता दी जाएगी तथा मिलेट्स आधारित उत्पादों के लिए मार्केट लिंकेज तैयार किया जाएगा।

बैठक में अपर सचिव पूजा गर्ब्याल, निकिता खण्डेलवाल, मनुज गोयल, निदेशक कृषि गौरी शंकर, रजिस्ट्रार सहकारिता आलोक कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!