Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को किये जाने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2024, बुधवार, मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका सभागार में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, एमडीडीए तथा वन विभाग, जल निगम तथा नगर पालिका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड के सौंदर्यकरण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर एमडीडीए नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी जल निगम, बिजली विभाग के अधिकारियों को जहाँ पर जिस विभाग का कार्य है वह विभाग कार्य करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने एसडीएम मसूरी सीओ मसूरी और मसूरी में कमर्शियल दो पहिया वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने के निर्देश गए। स्थानीय लोगों को टैक्स के संबंध में भी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित किया गया है कि टैक्स न लिया जाए। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान के अधिकारियों को मसूरी पेयजल योजना के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को योजना के तहत पेंडिग कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के मॉल रोड में सौंदर्यकरण के कार्य तथा सीवर लाइन कार्य कैमलबैक रोड़ में एसटीपी निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में लंढोर बाजार में हैरिटेज मार्केट बनाने के संबध में भी एमडीडीए के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मसूरी में वेंडिंग जोन के संबंध मंत्री गणेश जोशी ने एसडीएम मसूरी को सुनिश्चित करते हुए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने एसडीएम मसूरी को मसूरी में गोल्फकार के संचालन के संबंध में भी एक खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते है। उन्होंने कहा मसूरी में बिजली, पानी, पार्किंग शौचालय इत्यादि सभी व्यवस्थायें सुव्व्यस्थित हो, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने सभी अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तेजी से कार्य करने और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण किया जायेगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दीपक सैनी, सीओ अनिल जोशी, डीएफओ मसूरी वैभव सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, गीता कुमाई, मोहन पेटवाल, सतीश डौढ़ियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!