Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी राहत शिविर में पीड़ितों से की मुलाकात

आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

चमोली/देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी (चमोली) में बनाये गये आपदा राहत शिविर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये पीड़ितों से फीडबैक लिया और जिला प्रशासन को राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके उपरांत डॉ. रावत व बलूनी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र चेपड़ों व राड़ीबगड़ पैदल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

चमोली जनपद के थराली में आई भीषण आपदा से बेघर हुये लोगों के बीच पहुंचे सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाते हुये कहा कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कुलसारी में बनाये गये आपदा राहत शिविरों का दौरा कर पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिये सभी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिये ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

दोनों नेताओं ने पैदल चलकर आपदाग्रस्त क्षेत्र चेपड़ों व राड़ीबगड़ का भी स्थलीय निरीक्षण किया और क्षेत्र में चल रहे राहत व बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रभावितों को समय पर राहत सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिये। स्थलीय निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने कहा कि आपदा से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई मकान व दुकानें जमींदोज हो गये हैं, क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

डॉ. रावत ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिये ताकि उन्हें फौरीतौर पर कुछ राहत मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटरमार्गों को शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश भी दिये।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!