Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग कालिदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्य धाम निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की l

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सैन्य धाम निर्माण कार्य की तैयारियों का जायज़ा लिया और साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री के समक्ष सैन्य धाम का डिज़ाइन प्रस्तुत किया गया जिसका संज्ञान लेते हुए, उन्होंने डिजाइन को संशोधित कर पुनः तैयार करने के निर्देश दिए l

अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि सीमांकन कार्य पूर्ण हो चुका है और डिज़ाइन तय होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा l सैन्य धाम में फौज के विमान, टैंक, तोपें आदि सैन्य धाम की शोभा बढ़ायेंगे l सैन्यधाम में पाठाल आदि पहाड़ी संस्कृति को दर्शाती सामग्री इस्तेमाल की जाएगी l 500 लोगों की क्षमता वाला म्यूजियम और ऑडिटोरियम सैन्यधाम के अंदर निर्मित होगा तथा इसमें सैनिकों की वीर गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा l झरोखों द्वारा संगीत के साथ वाटर शो व लाइट एंड लेजर शो का भी प्रस्ताव रखा गयाl मुख्य द्वार से 150 फीट की दूरी पर बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह के मंदिरों का निर्माण किया जाएगा l

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सैन्यधाम को उत्तराखंडी संस्कृति की तर्ज पर बनाया जाएगा और उत्तराखंड का सैन्यधाम देश के सबसे सुंदर सैन्यधाम बनकर तैयार होगा l उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी के लिए प्रस्तावित रोपवे को सैन्यधाम से जोड़ा जाए जिससे सैन्यधाम में पर्यटन और तेजी से बढ़ेगा l

कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सैनिक सम्मान यात्रा की व्यवस्था और जरूरतों का संज्ञान लेते हुए आगे की रूपरेखा तैयार की l उन्होंने बताया कि ताम्रपत्र शहीदों के परिवार वालों को भेंट किया जाएगा जिससे आने वाली कई पीढ़ियां उस ताम्रपत्र से प्रेरणा लेती रहे l साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा में दूसरे विश्व युद्ध की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा l

बैठक के दौरान तय किया गया कि शहीद के घर उस क्षेत्र के अधिकारी स्वयं जाकर शहीद के परिवार वालों को सम्मानित करेंगे l साथ ही हर क्षेत्र में शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा l

कैबिनेट मंत्री ने राज्य के विभिन्न सैनिक विश्राम गृह का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उनके जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण के निर्देश दिए l

कैबिनेट मंत्री ने कल सुबह 10:30 बजे अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव और उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल को सैन्य धाम की भूमि का निरीक्षण करने के निर्देश दिए l

बैठक के दौरान अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव, जनरल (से.नि.) सभरवाल, उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पी.पी. एस. पनवा, उप निदेशक मनोज सिंह रावत, उपनिदेशक कर्नल जोधा, उप निदेशक कर्नल रावत आदि मौजूद रहे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!