Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नंदा गौरा कन्याधन : जिलाधिकारी ने वंचित छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का किया आग्रह

  • बाल विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर वंचित छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का किया आग्रह 

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, चम्पावत। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से नंदा गौरा कन्याधन से वंचित रह गई राजकीय इंटर कॉलेज सुई की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा ने देहरादून में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात कर उनके सामने यह मामला रखा। जिसके बाद मंत्री ने बाल विकास विभाग के निदेशक को तत्काल योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

वर्ष 2019 में इंटर मीडिएट उत्तीण 15 छात्राओं ने नंदा गौरा कन्या धन योजना के लिए अपने प्रपत्र पूर्ण कर विद्यालय में जमा कर दिए, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने प्रपत्रों को बाल विकास विभाग में जमा करने के बजाए अलमारी में बंद कर रख दिया। एक साल बाद इस बात की जानकारी लगने के बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विद्यालय की लापरवाही से छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।

डीएम के निर्देश के बाद विद्यालय प्रबंबधन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए प्रपत्र बाल विकास विभाग में जमा कर दिए। जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर वंचित सभी 15 छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का आग्रह किया था। तब से अभिभावक लगातार संबंधित विभागोंं एवं जन प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा जिनके लिए योजना चलाई जा रही है वही लाभांवित नहीं हो पा रही हैं। यह अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है।

बुधवार को देहरादून पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा ने मामले को रेखा आर्या के सम्मुख रखा। जिसके बाद मंत्री से निदेशक को छात्राओं को शीघ्र योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। अभिभावक निर्मल चौबे, राजेंश चौबे, पूर्व प्रधान सुुनीता चतुर्वेदी, विक्रम राम, सुंंदर राम, राजेश राम, प्रकाश खर्कवाल, शेखर राम, किशोर चंद्र आदि ने खुशी जताते हुए पूुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बाल विकास मंत्री के प्रति भी आभार जताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!