Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

गाँधी पार्क पर श्रमदान कर शहरी विकास मंत्री मंत्री डॉ० अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की

महात्मा गाँधी जी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाया गया

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने एक घंटा श्रमदान किया

स्वच्छता के प्रति शपथ लेते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 01 अक्टूबर 2023, देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर महात्मा गाँधी जी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल सहित टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा सहित सैकड़ों लोगों ने एक घंटा श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति शपथ लेते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

रविवार को गाँधी पार्क पर श्रमदान कर शहरी विकास मंत्री मंत्री डॉ० अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। लोगों के भीतर पिछले साढ़े नौ वर्षों में स्वच्छता के प्रति एक अलख जगी है। उन्होंने कहा हमारे राज्य में भी स्वच्छता को लेकर अनेक अभियान निकाय स्तर पर चलाये जा रहे हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में छ: पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में हमें संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे। कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फेंकेंगे। साथ ही कूड़ा दिखने पर उसे कूड़ादान पर डालेंगे।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि यदि कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर कोई डालता हुआ दिखाई दें तो जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए रोके। इस मौके पर मंत्री डॉ० अग्रवाल ने नगर निगम की टीम को मुख्य मार्गों सहित पार्कों तथा सार्वजनिक जगहों में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर दून सुनील उनियाल गामा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल, शहरी विकास निदेशालय के निदेशक नितिन भदौरिया, अपर निदेशक अशोक पांडेय, नगर आयुक्त मनुज गोयल, विनोद कुमार सहित नुक्कड़ नाटक की टीम व सैकड़ों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!