Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

खड़े ट्रक में जा घुसी, तेज रफ्तार रोडवेज बस

  • 4 की मौत, 36 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, इटावा।  इटावा में तेज रफ्तार एक बार फिर यात्रियों की जान जाने का कारण बन गई। शुक्रवार को तड़के कानपुर से आगरा जा रही बस से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्री सकपका गए।

हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह की हालत बेहद नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।

आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरारी के पास हादसे का शिकार हो गई। चालक की बेलगाम गति हादसे की वजह मानी जा रही है। यात्रियों में चीखपुकार मचने पर ग्रामीण आए और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस को जानकारी दी। सभी को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर छह लोग ऐसे निकले तो जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, इस पर डाक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक मुनेंद्र सिंह भाग निकला।

परिचालक विजय सिंह ने बताया कि वह पहली बार इस ड्राइवर के साथ आया था, वो काफी तेज बस को चला रहा था। मृतकों में एक साल का आदित्य निवासी आहरुआ थाना गोड़ा अलीगढ़, 42 साल के निरपत निवासी चिल्ली मुस्करा हमीरपुर शामिल हैं। सैफई भेजे गये दो घायल अमर मधुकर पुत्र गंगाराम निवासी राघव बिहारी रोड थाना धौलपुर जिला धौलपुर उम्र 70 वर्ष व महिला गीतेश उम्र 21 वर्ष पता अज्ञात की इलाज के दौरान मौत हो गई। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है।

चालक को कई पहले टोका गया था : यात्रियों ने बताया कि चालक कानपुर से ही बहुत तेज बस चला रहा था, जिससे कई यात्रियों को झटके लग रहे थे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। नतीजा ये हुआ कि आखिर में बस हादसे का शिकार हो गई और यात्रियों की जान चली गई। कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!