Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
मनोरंजन

Box office: दूसरे दिन भी हैरानी, ताश के पत्तों की तरह भहरा गई सत्यमेव जयते, बस इतने करोड़

मुंबई। जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की एक्शन फिल्म सत्यमेव जयते ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर कलेक्शन का जो तूफ़ान लाया था उससे लोग हैरान थे लेकिन दूसरे दिन ये हैरानी परेशानी में बदल गई है। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट आई है।

मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी सत्यमेव जयते ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर सात करोड़ 92 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने ट्रेड सर्किल को पूरी तरह हैरान और सारे अनुमानों को ध्वस्त कर पहले दिन 20 करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 28 करोड़ 44 लाख रूपये हो गया है। सत्यमेव जयते 15 अगस्त के छुट्टी के दिन रिलीज़ हुई थी और उसके सामने अक्षय कुमार की गोल्ड भी थी लेकिन फिर भी जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना दिए।

दूसरे दिन के कलेक्शन भारी गिरावट से आप चौंक तो सकते हैं लेकिन कारोबारी हिसाब से देखा जाय तो इस बार कोई लॉग वीकेंड नहीं था। गुरुवार को कामकाजी दिन रहा इसलिए करीब 12 करोड़ रूपये की गिरावट आई है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि फिल्म शुक्रवार के कलेक्शन के साथ बेहतर होती और फिर वीकेंड में अच्छा कर सकती है।

सत्यमेव जयते को सेंसर से एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है लेकिन ए सर्टिफिकेट पाने वाली फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन में ये सबसे आगे रही। जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की सत्यमेव जयते भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपनी तरह की जंग है। ये फिल्म दो हीरो की जंग है लेकिन करप्शन को मिटाने और अपराधियों का खात्मा करने के लिए दोनों के तरीके और रास्ते अलग अलग हैं। फिल्म अपने जबरदस्त डायलॉग और एक्शन सीन्स के कारण पहले ही चर्चा में आ चुकी है।

इस फिल्म में जॉन और मनोज का अलावा आयशा शर्मा भी हैं जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। नोरा फतेही के आइटम नंबर को भी फिल्मी मसाला के तौर पर रखा गया है। सत्यमेव जयते की ओपनिंग जॉन अब्राहम के लिए भी एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। ये उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन वाली फिल्म है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!