Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

Box Office: नए साल के पहले दिन ही रणवीर की सिंबा ने बना दिया ये रिकॉर्ड

मुंबई। रणवीर सिंह सिंह के पिछला साल ख़ुशियों भरा रहा। दीपिका पादुकोण के साथ शादी और पद्मावत के साथ 300 करोड़ क्लब में शामिल होना। अब नए साल के पहले दिन ही उन्होंने कमाल कर दिया है। उनकी और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है ।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा ने पुराने साल के आख़िरी और नए साल के पहले दिन यानि 31 दिसंबर और एक जनवरी को जबरदस्त कमाई की है । फिल्म को इस सोमवार को 21 करोड़ 24 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था जबकि मंगलवार को कमाई करीब 28 करोड़ 19 लाख रूपये हुई है । सिंबा को पहले दिन 20 करोड़ 72 लाख रूपये का कलेक्शन मिला थाl सिंबा ने अब पांच दिनों के बाद 124  करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह की ये 100 करोड़ क्लब में चौथी बार, सारा अली खान की पहली बार और रोहित शेट्टी की 7वीं बार एंट्री हुई है। रणवीर सिंह अब वरुण धवन, रणबीर कपूर और रितिक रोशन के बराबर आ गए हैं, जिनकी चार चार फिल्में 100 करोड़ क्लब में हैं l

रणवीर सिंह की रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। रोहित शेट्टी की दोनों सिंघम, तीन गोलमाल और दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस और बोल बचन ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

सिंबा, इस साल 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली 13वीं फिल्म है। संजू, पद्मावत, 2.0 हिंदी, रेस 3, बागी 2, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, बधाई हो, स्त्री, राज़ी, सोनू के टीटू की स्वीटी, गोल्ड और रेड भी इसी लिस्ट में हैं।

रोहित शेट्टी को कॉमेडी और एक्शन का मास्टर कहा जाता है। राजकुमार हिरानी की तरह इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफ़िस को हर बार हिला कर रखा है। ये बात दीगर है कि पहले उनके साथ अजय देवगन के रूप में एक पुलिसवाला हुआ करता था, सिंघम के रूप में। और अब ख़ाकी की ख़ुशबू लेकर रणवीर सिंह आये हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम् रोल है। सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है।

वो डॉन (सोनू सूद) एक बार रणवीर सिंह की बहन का ही अपहरण करवा लेता है। और फिर घमासान शुरू होता है।फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन ने अपना सिंघम अवतार दिखाया था लेकिन रोहित के इस नए पुलिसवाले में फ़र्क इतना ही है कि वो मिज़ाज से ‘खडूस’ नहीं मस्त मौला है। जमकर एक्शन करता है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिल कर ‘आंख मारे…’ भी करता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा को देश भर में 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ में 963 रिलीज़ किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!