Breaking News :
>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
उत्तराखण्ड

डीआइटी में छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष, तीन घायल

देहरादून: राजपुर स्थित डीआइटी कॉलेज में शनिवार को छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्र लखनऊ, गोरखपुर और बिहार के रहने वाले हैं। तीनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार सीनियर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चारों फरार छात्रों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र शुभ केसरवानी पुत्र पंकज केसरवानी निवासी सदर बाजार, थाना कैंट, लखनऊ का पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह कुछ छात्र एक लग्जरी गाड़ी से डीआइटी के गेट पर पहुंचे और शुभ केसरवानी को बुलाया। शुभ गेट पर अपने दोस्त प्रियरंजन निवासी ग्राम पड़ौता, खम्हरिया, बिहार और अमन दुबे निवासी पश्चिमी राजेंद्रनगर, गोरखपुर के साथ पहुंचा। तीनों को देख लग्जरी गाड़ी से चार-पांच छात्र हॉकी और बेसबॉल स्टिक लेकर उतरे और तीनों पर हमला कर दिया।

शुभ और उसके दोस्तों ने भागने की कोशिश की तो छात्रों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गेट पर मारपीट की सूचना पर शुभ, प्रियरंजन और अमन के और दोस्त पहुंचे तो फिर दोनों गुटों में मारपीट हुई। इसके चलते करीब आधे घंटे तक कॉलेज के बाहर अफरातफरी की स्थिति रही।

सूचना मिलने पर एसओ राजपुर अरविंद सिंह फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे तो गार्डों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। सरकारी काम में अड़ंगा डालने की चेतावनी पर उन्होंने गेट खोला। इसके बाद शुभ, प्रियरंजन और अमन को मैक्स अस्पताल ले जाया गया। एसओ राजपुर ने बताया कि मामले में शुभ केसरवानी की तहरीर पर कुशाग्र मलिक, कार्तिकेय रावत, आशीष तिवारी और समर्थ शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित भी कॉलेज में बीटेक के छात्र हैं। चारों की तलाश की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!