Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
राजनैतिक-गतिविधियाँ

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को जान का खतरा

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भोले जी महाराज व माता मंगला की जान को खतरा है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि राज्य सरकार व पुलिस की खुफिया एजेंसियां ऐसा मान रही हैं। पुलिस व खुफिया विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर अब इन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के साथ ही एस्कार्ट की सुविधा भी दी गई है।

वहीं, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट व माता सावित्री देवी को पहले से मिल रही वाई श्रेणी के सुरक्षा के साथ ही राज्य भ्रमण के दौरान एस्कार्ट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

राज्य की भाजपा सरकार ने उक्त सभी महानुभावों को उक्त सुविधाएं देने में दरियादिली दिखाई है। सांसद व विधायकों के लिए एक गनर मुहैया कराने संबंधी आदेश अलग से जारी किया गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया है।

बीते माह शासन ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों एवं अन्य महानुभावों को शासन द्वारा स्वीकृत एक्स, वाई व जेड श्रेणी के सुरक्षा के संबंध में समीक्षा की थी। इस समीक्षा के बाद अब शासन ने इन्हें प्राप्त हो रही सुरक्षा के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

नई सूची में राज्यपाल व मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुविधा प्रदान की है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व बाबा रामदेव को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को एस्कार्ट सहित वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं, सेवानिवृत न्यायाधीश धर्मवीर शर्मा और शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को राज्य भ्रमण व प्रवास के दौरान जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

उत्तराखंड के सभी पूर्व मंत्रियों को वाई श्रेणी की सुविधा दी गई है हालांकि, इन्हें एस्कार्ट नहीं दिया गया है। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को राज्य भ्रमण व प्रवास के दौरान वाई श्रेणी की सुविधा दी गई है। स्वामी राजराजेश्वरानंद महाराज को वाई श्रेणी व रामानंदाचार्य हंसदेवाचार्य महाराज को एक्स श्रेणी की सुविधा दी गई है।

वहीं, सांसद अनिल बलूनी ने सरकार से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री को संबंधित पत्र में उन्होंने कहा है कि सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी व एस्कार्ट की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य भ्रमण के दौरान इस तरह की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है लिहाजा इस विशेष सुविधा के आदेश को निरस्त कर दिया जाए।

सुरक्षा के मानक

– जेड प्लस- 55 सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा गारद। इसमें दस कमांडों व पुलिस कर्मी शामिल।

– जेड सुरक्षा – 22 सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा गारद। चार अथवा पांच एनएसजी कमांडें व पुलिस कर्मी।

– वाई श्रेणी – 11 सुरक्षा कर्मियों का सुरक्षा गारद। एक अथवा दो कमांडों व पुलिस कर्मी।

– एक्स श्रेणी- दो सुरक्षा कर्मी। दोनों पुलिस कर्मी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!