Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा कदम, लोगों की शिकायत के लिए जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, चंड़ीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज शहीदी दिवस पर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। मान ने कहा कि अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है तो उन्हें सीधे 9501 200 200 पर एक ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भेज सकते हैं। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो रिश्वत देने से मना न करें, बल्कि उसकी वीडियो बनाकर 9501200200 पर भेज दो। उनका स्टाफ मामले की ​निष्पक्ष जांच करेगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह व अन्य बलिदानियों को नमन करने कैबिनेट सहित हुसैनीवाला बार्डर व खटकड़ कलां पहुंचे। बता दें, भगवंत मान ने 16 मार्च को खटकड़ कलां में ही सीएम पद की शपथ ली थी। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही कहा था कि वह शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अपना वाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे। इस नंबर पर लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे सीएम को भेज सकेंगे। 

इससे पहले, हुसैनीवाला पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। लोग अपनी शिकायतें वाट्सएप पर कर सकेंगे। भ्रष्टाचार में शामिल होने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, अगर कोई विधायक भी इसमें शामिल होता है तो सरकार उस पर भी कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह को समर्पित करते हुए नए पंजाब के लिए जल्द नई घोषणाएं की जाएंगी। सुबह दस बजे हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने आधे घंटे तक शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वह खटकड़ कलां पहुंचे और शहीद भगत सिंह के बुत को सलामी दी। सीएम ने संग्रहालय का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन के मद्देनजर भारत-पाक सीमा पर स्थित शहीदी स्थल हुसैनीवाला बसंती रंग में रंगा नजर आया। शहीदी स्थल पर होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनके विधायक बसंती रंग की दस्तारें पहनकर पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!