Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने थामा आप का दामन, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

  • आप के हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, दिल्ली में ली आप की सदस्यता, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हुए पार्टी में शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। आज उत्तराखंड सरकार में रहे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने दिल्ली में विधिवत आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल भी मौजूद रहे। भूपेश उपाध्याय कपकोट,बागेश्वर से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रहे हैं।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूपेश उपाध्याय के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को उत्तराखंड में नई ऊर्जा मिलेगी और इसके साथ साथ लोग पार्टी से जुड़ते रहेंगे । उन्होंने उम्मीद जताई कि, उनके अनुभवों का पार्टी को लाभ मिलेगा और भूपेश उपाध्याय पार्टी की मजबूती के लिए सबके साथ मिल जुलकर कार्य करेंगे।

वहीं इस दौरान भूपेश उपाध्याय ने आप की सदस्यता लेने के बाद अरविंद केजरीवाल,कर्नल कोठियाल और प्रभारी दिनेश मोहनिया का आभार जताया और कहा वो आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम रहे और अब वो पार्टी के लिए समर्पित होकर ,काम करेंगे।

वहीं कर्नल कोठियाल ने कहा कि, आप पार्टी का विस्तार बडी तेजी से हो रहा है और आप पार्टी की नीतियों से लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ अब विपक्षी पार्टियां भी अरविंद केजरीवाल जी की नीतियां अपनाने के लिए विवश हो गई हैं। उन्होंने कहा कि, आप पार्टी नीतियों की लडाई लडने वाली पार्टी है और यही वजह है कि समाज के हर वर्ग से जुडे प्रबु़द्ध लोग आप पार्टी का दामन थाम रहे हैं। सभी ने भूपेश उपाध्याय का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ,और उम्मीद जताई कि उनके अनुभवों का लाभ उठाते हुए पार्टी आने वाले चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में अपना जौहर दिखाएगी।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ भूपेश उपाध्याय के अलावा आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल, आप प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, पूर्व डीएवी काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुमार मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!