Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भावना पांडे ने कहा- ‘CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के निधन की खबर ने भीतर तक झकझोर दिया’

20211208_182909

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की मौत हो गई। वायु सेना ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत और 11 अन्य लोग शामिल हैं। वायु सेना ने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है।”

इस दर्दनाक हादसे के शिकार हुए सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत एवँ अन्य 11 लोगों के निधन पर जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने शोक व्यक्त करते हुए सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

अपने शोक संदेश में जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं। इस हादसे की खबर ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। देश ने अपने सबसे वीर सपूतों में से एक को खो दिया है उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवँ दुःख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को कष्ट सहने का साहस प्रदान करें।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड निवासी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत एवँ उनकी धर्मपत्नी मधुलिका जी के अचानक यूँ चले जाने से हम सभी उत्तराखंडवासी सदमे में हैं। भावना पांडे ने कहा कि बिपिन रावत का उत्तराखंड से विशेष लगाव था, अक्सर वे देवभूमि आया करते थे। उन्होंने देश की रक्षा एवँ देशहित के लिए अनेकों महान कार्य किये हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रति उनके योगदान को प्रत्येक भारतवासी युगों-युगों तक याद रखेगा।

Loading

error: Content is protected !!