Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अभिनेता रणबीर कपूर की बिगड़ी तबीयत, अभिनेता रणधीर कपूर ने दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार। एक बार फिर से कपूर खानदान से बुरी खबर है। ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी रणबीर के अंकल अभिनेता रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनके भतीजे रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें क्वारंटीन किया गया है। यह बात रणधीर कपूर ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए कही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो उन्होंने हां में जवाब दिया। इसके बाद रणधीर कपूर के आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि वह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे हुआ है। मैं शहर में नहीं हूं।’ सोशल मीडिया पर अब इस खबर की काफी चर्चा हो रही है।

रणबीर कपूर के कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर नें उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। ‘जुग जुग जियो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। नीतू कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं जहां इस खतरनाक महामारी का शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। अच्छी बात यह है कि अभिनेत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में हैं। इस सुपरहीरो ट्रिलॉजी फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र एक महत्वाकांक्षी और बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्कीनेनी और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

नागार्जुन अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए दी थी। ब्रह्मास्त्र, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पैन-इंडिया फिल्म है, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 2020 में कोरोना वायरस की महामारी की वजह से फिल्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई थी। ब्रह्मास्त्र पहले 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होने की खबरें आई थीं। फिल्म का एलान 2017 में किया गया था। इसकी शूटिंग बुल्गारिया में शुरू हुई थी। इसके बाद लंदन, न्यूयॉर्क, एडिनबर्ग और वाराणसी में हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!