Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

अमरनाथ यात्रा से हमले की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, जम्मू। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रा में खलल डालने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया है। मारे गए घुसपैठिए की फिलहाल अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। भारत-पाक सीमा के आसपास के इलाकों में बीएसएफ के जवानों ने एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान भी छेड़ दिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के 4 बजे बीएसएफ की 36वीं बटालियन ने सीमावर्ती आरएसपुरा सेक्टर के बकारपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। इसके उपरांत बीएसएफ के जवानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और जैसे ही पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठिए ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया तो सतर्क जवानों ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। उसने जवानों की चेतावनी को अनसुना कर पाकिस्तानी सीमा की ओर लौटने का प्रयास किया लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। सीमा पर तारबंदी के नजदीक पाकिस्तानी घुसपैठिया का शव अभी भी पड़ा हुआ है।आरएसपुरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मारा गए पाकिस्तानी घुसपैठिए ने काले रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है। 

इस बार कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष के उपरांत बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के 35 हजार जवान विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रूप से सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का घेरा भी मौजूद रहेगा।

इस बार अमरनाथ की यात्रा में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर बालटाल और पहलगाम और फिर पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बार पहली बार ड्रोन और आरएफआइडी यानि रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस से श्रद्धालु सुरक्षा एजेंसियों की आंख से पल भर के लिए भी ओझल नहीं हो सकेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.