Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
खेल-जगत

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 : भारत ए ने ओमान ए को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 नवम्बर 2025, नई दिल्ली। दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ए टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओमान ए को छह विकेट से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ए ग्रुप बी से अंतिम-चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने नॉक आउट में प्रवेश किया था।

भारत ए की जीत और ग्रुप स्थिति

ओमान ए द्वारा दिए गए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी मजबूती दिखाई और 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। कप्तान जितेश शर्मा की अगुआई में टीम ने ग्रुप स्टेज में तीन में से दो मैच जीतकर चार अंक हासिल किए और शानदार नेट रन रेट के सहारे दूसरे स्थान पर रही। वहीं पाकिस्तान टीम तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रही।

अब सेमीफाइनल में भारत ए का सामना ग्रुप ए की शीर्ष टीम से होगा, जबकि पाकिस्तान ग्रुप ए की दूसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 21 नवंबर को दोहा में ही खेले जाएंगे।

हर्ष दुबे की शानदार पारी बनी भारत की रीढ़

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन चौथे नंबर पर आए हर्ष दुबे ने मोर्चा संभालते हुए मैच को भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने 41 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 53 रन की प्रभावशाली पारी खेली।
उनके साथ नमन धीर (30) और नेहल वढेरा (23) ने भी अहम योगदान दिया। ओमान की ओर से ओडेड्रा, शाफिक, समय और आर्यन ने एक-एक विकेट झटके।

ओमान की पारी : वसीम अली का संघर्ष बेकार

ओमान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी शुरू की और शुरुआती साझेदारी अच्छी रही। कप्तान हम्माद मिर्जा (32) और करन सोनावले ने टीम को ठीक शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट लगातार गिरते रहे।

वसीम अली ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 54 रन की पारी खेली और टीम को 135 तक पहुंचाया। ओमान के तीन बल्लेबाज दोहरी संख्या तक नहीं पहुंच सके, जबकि दो खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

भारत के गेंदबाजों में गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। विशक, हर्ष और नमन ने 1-1 सफलता हासिल की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *