Breaking News :
>>गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री>>एससी-एसटी महिलाओं को मिले अलग आरक्षण, केंद्र सरकार से की खास अपील- मायावती>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील
स्वास्थ

पेट की गर्मी से हैं परेशान ? राहत के लिए इन चीजों का करें सेवन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023, देहरादून। आजकल की बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं।इन्हीं समस्याओं में से एक पेट की गर्मी है, जो अक्सर गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बढ़ जाती है। इसके कारण मतली, सूजन, पाचन क्रिया में गड़बड़ी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इनसे बचाव के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को ठंडक मिले।चलिए फिर आज हेल्थ टिप्स में इसी से जुड़े 5 चीजों के बारे में जानते हैं।

नारियल पानी
नारियल का पानी एक ऐसा प्राकृतिक पेय है, जो शरीर को ठंडक देने में मददगार है।यह पोटैशियम, मैंगनीज और अमीनो एसिड सहित खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत होती है, इसलिए यह गर्मी को प्रभावी ढंग से कम करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।नारियल पानी से ये स्वादिष्ट पेय भी बनाएं।

दही
दही को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट के लिए लाभदायक है। इसका सेवन पेट की गर्मी और सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और मल की आवृत्ति में सुधार करता है।आप चाहें तो दही से इन लजीज व्यंजनों को बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

केला
केला एक बेहद गुणकारी फल है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।इसका सेवन पेट की गर्मी से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।इसमें पोटेशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।इसके अलावा कच्चे केले का सेवन भी इन शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है।

छाछ
छाछ का सेवन पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है और पेट में जमी वसा को पिघलाने में मदद करता है।रोजाना एक गिलास छाछ के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या और पेट की गर्मी से राहत मिलती है।यह पेय प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का एक भी समृद्ध स्रोत है, जो आपके शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

खीरा
पेट की गर्मी शांत करने के लिए खीरा भी एक बढिय़ा विकल्प है।इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है और कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह डिहाइड्रेशन के कारण पेट में होने वाली सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसे खाने से आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं।खीरे के सेवन से स्वास्थ्य को ये अन्य फायदे भी मिलते हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *