Breaking News :
>>गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री>>एससी-एसटी महिलाओं को मिले अलग आरक्षण, केंद्र सरकार से की खास अपील- मायावती>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 देहरादून। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा आज 05 सूत्रीय माँग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से सर्वाधिक नुकसान हरिद्वार जिले को झेलना पड़ा है जिसमें किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वे में कुछ अनियमितताओं को लेकर रोष प्रकट किया गया। मंत्री ने जिन क्षेत्रों में सर्वे में अनियमितता की शिकायत पायी गई है वहाँ विभागीय अधिकारी तथा राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा पुनः सर्वे करने के निर्देश दिये।

मंत्री ने किसान संगठन की माँग के अनुसार किसानों को मनरेगा से जोड़ने हेतु आयुक्त, ग्राम्य विकास को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया। मंत्री ने सोनाली नदी पर बाँध बनाने के भी निर्देश दिये जिससे नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या से किसानों को राहत मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि मानकों के अनुसार अभी तक लगभग 35 करोड़ रूपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है। मंत्री ने कृषि सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक जिलों के जिलाधिकारी माह में एक दिन किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सचिव कृषि, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान, रणवीर सिंह चौहान, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, संजय चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *