Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश : उफनाई चंद्रभागा नदी ने बदला रुख, आसपास के लोगों में डर का माहौल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, ऋषिकेश। दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू त्रिवेणी कालोनी और चंद्रेश्वर के लोगों में डर का माहौल बन गया है।

दरअसल, अब चंद्रभागा नदी इन दोनों कालोनियों की ओर अपना रुख मोड़ा है। इससे पहले बीते रोज चंद्रभागा का रुख मायाकुंड की ओर था। इसपर जिलाधिकारी डॉ ० राजेश कुमार ने क्षेत्र में नदी तट पर रह रहे 90 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए थे। खतरे के बावजूद लोग यहीं जमे हुए हैं।

दरअसल, गुरुवार को बारिश के बाद चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। तब नदी का रुख गंगा से सटे मायकुंड क्षेत्र की ओर था। हालात का जायजा लेने जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार स्वयं यहां आए थे, लेकिन शुक्रवार को हालत और चिंताजनक हो गई है।

गंगा की सहायक चंद्रभागा नदी ने अब अपना रुख चंद्रेश्वर नगर की ओर कर लिया है, जहां चंद्रभागा नदी के किनारे न्यू त्रिवेणी कॉलोनी और चंद्रेश्वर नगर में बड़ी आबादी बसी है। यह क्षेत्र मलिन बस्ती क्षेत्र में शामिल है।

रात को नदी के रूख से बेखबर रहे लोग ने आज सुबह जब नदी का विकराल रूप देखा दो सभी भयभीत हो गए। चंद्रभागा नदी का पानी चंद्रभागा पुल के ऊपरी छोर पर भी भैरव कॉलोनी क्षेत्र से सटे आबादी से थोड़ा दूर है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को मायाकुंड क्षेत्र में नदी तट पर रह रहे 90 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए थे।

खतरे के बावजूद लोग यहीं जमे हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक सतीश चंद जोशी ने यहां हालात की जानकारी उप जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दे दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!