Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
विदेश

अमेरिका ने कहा- उसने आत्मरक्षा में इस्लामिक स्टेट आतंकियों पर ड्रोन हमला किया

वाशिंगटन,  अमेरिका ने रविवार को काबुल एयरपोर्ट के पास एक रिहाइशी इलाके में राकेट से हमला किया। ड्रोन हमला आत्मघाती हमलावरों के वाहन को निशाना बनाकर किया गया था, जो एयरपोर्ट पर हमला करने जा रहे थे। अमेरिका ने कहा है कि उसने आत्मरक्षा में इस्लामिक स्टेट आतंकियों पर ड्रोन हमला किया। वहीं, तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि 31 अगस्त के बाद अमेरिका को अफगानिस्तान में हमले करने का अधिकार नहीं होगा। तालिबान के नेतृत्व में बनने वाली सरकार इस तरह के किसी भी हमले को रोकेगी। तालिबान ने नांगरहार प्रांत में अमेरिका के ड्रोन हमले की निंदा भी की थी।

अफगानिस्तान से ब्रिटेन की सेना वापस लौटी

ब्रिटेन की सेना अफगानिस्तान में अपने अभियान को समाप्त कर वापस लौट गई है। बीस साल तक अफगानिस्तान में रहने के बाद आखिरी बचे सैनिकों लेकर रायल एयर फोर्स का विमान शनिवार को आधी रात के बाद काबुल हवाई अड्डे से उ़़ड गया। यह विमान बाद में ब्रिटेन के आक्सफोर्डशायर पहुंचा। इसमें अफगानिस्तान में ब्रिटेन के राजदूत सर लारी ब्रिस्टो भी सवार थे। रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने एक वीडियो संदेश ट्विटर पर साझा करते हुए अफगान मिशन समाप्त होने की आधिकारिक जानकारी दी।

हमले के परिणामों का आकलन

यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा है कि हम हमले के बाद नागरिकों के हताहत होने की खबरों से अवगत हैं। फिलहाल हम अभी भी इस हमले के परिणामों का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमने लक्ष्य को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया है। हमले के बाद वाहन से विस्फोट हुए हैं जिससे उस पर पर्याप्त मात्रा में विस्फोटक होने का संकेत मिलता है।

बाइडन ने एक दिन पहले ही दी थी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान में अगले 24 से 36 घंटे के भीतर अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए जा सकते हैं। उन्होंने खतरे को देखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरतने को भी कहा था। गुरुवार को काबुल हवाईअड्डे के एक गेट पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 192 लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आइएस-के) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

बाइडन ने बदला लेने का संकल्प लिया था

बाइडन ने काबुल हमले के साजिशकर्ताओं को खोजकर मारने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस हमले को अमेरिका भूलेगा नहीं और दोषियों को ढूंढकर मारा जाएगा। उसके अगले दिन यानी शुक्रवार की रात को ही अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान की सीमा से सटे नांगरहार प्रांत में ड्रोन हमले में दो आइएस आतंकियों को मार गिराया था। इस हमले में एक आतंकी घायल भी हुआ था। मारे गए आतंकियों पर काबुल हमले की साजिश रचने का आरोप था। इस हमले के बाद बाइडन ने कहा था कि आइएस के खिलाफ यह आखिरी हमला नहीं है और आगे भी उसके खिलाफ हमले किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!