Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्ड

पांच घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस, चली गई डेढ़ साल के मासूम की जान

गैरसैंण, चमोली : अव्यवस्था का पर्याय बन चुकी 108 सेवा की लेटलतीफी से गैरसैंण में एक और मासूम की जान चली गई। पांच घंटे विलंब से पहुंची एंबुलेंस के हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इससे पांच दिन पहले भी एंबुलेंस की देरी के चलते आठ माह की गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया था।

गैरसैंण विकासखंड के मठकोठ निवासी प्रकाश लाल के डेढ़ वर्षीय बालक अमन की रविवार शाम तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन बच्चे को रात्रि नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण ले गए। बच्चे के पिता प्रकाश लाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण के चिकित्सकों ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद रात्रि 10 बजे रात एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन 108 संचालकों ने गैरसैंण की एंबुलेंस खराब होने की बात कह कर (चौखुटिया) अल्मोड़ा से 108 भेजे जाने की बात कही। इस बीच गैरसैंण स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक लगातार बच्चे को बचाने की कोशिश में जुटे रहे।

रात करीब ढाई बजे एंबुलेंस गैरसैंण पहुंची और गंभीर स्थिति में बच्चे को लेकर हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रवाना हुई। रास्ते में 108 की पैरामेडिकल टीम बच्चे की हालत पर नजर रख रही थी, किन्तु बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचने से पहले प्रात: चार बजे के करीब रुद्रप्रयाग के समीप बच्चे ने दम तोड़ दिया।

मृत बच्चे के परिजनों को मलाल है कि 10 बजे एंबुलेंस उपलब्ध होने की दशा में दो बजे श्रीनगर अस्पताल पहुंचना तय था। इससे बच्चे की जान बच सकती थी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को गैरसैंण तहसील के मठकोठ निवासी 28 वर्षीय भागा देवी पत्नी हरीश चंद्र को आठ माह की गर्भवती थी। पिछले बुधवार की सुबह एकाएक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने 108 सेवा को फोन किया, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा। इस बीच परिजन वाहन की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गए, लेकिन इस बीच भागा देवी ने दम तोड़ दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!