Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

अजय की फिल्म ‘मैदान’ को मिली रिलीज तारीख, ईद पर होगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से टक्कर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 02 फरवरी 2024, देहरादून। अजय देवगन की फिल्म मैदान काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज तारीख का कई बार ऐलान हुआ तो हर बार यह किसी न किसी वजह से आगे टल गई।अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रशंसक भी काफी से इंतजार कर रहे थे तो बीते दिनों इसके ओटीटी पर आने की भी बात सामने आई। हालांकि, अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है और यह जल्द सिनेमाघरों में आएगी।

बोनी कपूर और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म मैदान की शूटिंग काफी समय पहले पूरी हो चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी कि अजय की यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है। ऐसे में अब इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से होगी, जो ईद पर यानी अप्रैल में ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म की कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग कहा जाता है। इस फिल्म में अजय फुटबॉल कोच का किरदार निभाएंगे तो उनके साथ प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं।फिल्म की पटकथा सैविन क्वाड्रास ने और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

मैदान की रिलीज तारीख सबसे पहले 27 नवंबर 2020 तय हुई थी, लेकिन फिर आगे बढ़ाकर 11 दिसंबर, 2020 कर दिया गया।इसके बाद कोरोना वायरस ने दस्तक दी और यह अगस्त, 2021 तक के लिए टाल दी गई। फिर इसकी रिलीज अक्टूबर, 2021 तय हुई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी और एक बार फिर इसकी तारीख आगे खिसक गई।बीते साल भी यह रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब आखिरकार ये अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!