Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
खेल-जगत

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की सीट पक्की कर ली है

World Cup 2019: बेहद अहम है भारत का श्रीलंका के साथ मुकाबला, टीम इंडिया को होगा ये बड़ा फायदा

World Cup 2019 श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के जरिए भारत की फाइनल की राह आसान होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की सीट पक्की कर ली है और इसके बाद उसके खिलाड़ी आराम फरमा रहे हैं। भारतीय टीम ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया, जबकि श्रीलंकाई टीम ने पसीना बहाया। भारतीय टीम बुधवार को ही लीड्स पहुंच गई थी और उसकी तरफ से पहले बताया गया कि गुरुवार को कोई अभ्यास नहीं होगा। हालांकि, बाद में मीडिया मैनेजर की तरफ से संदेशा आया कि टीम इंडिया लीड्स यूनिवर्सिटी के मैदान में वैकल्पिक अभ्यास करेगी। हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान में अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज मैच होने के कारण टीम वहां अभ्यास नहीं कर सकती थी। हालांकि, उसके कुछ देर बाद ही फिर बताया गया कि टीम अभ्यास नहीं करेगी।

भारतीय टीम के एक सूत्र ने कहा कि टीम इंडिया के साथ हाल ही में जुड़े मयंक अग्रवाल को अभ्यास कराने के लिए वैकल्पिक अभ्यास रखा गया था, लेकिन फिर सोचा गया कि शुक्रवार को जब सब अभ्यास करेंगे तब उनको भी उसमें शामिल किया जाएगा। हालांकि, इसके इतर श्रीलंकाई टीम ने जमकर अभ्यास किया। सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम अपना आखिरी मुकाबला जीतकर विश्व कप का अच्छा अंत करना चाहती है

क्यों महत्वपूर्ण है यह मैच : अगर आप सोच रहे हैं कि भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान में शनिवार को होने वाले मैच के कोई मायने नहीं हैं तो आप गलत हैं क्योंकि यह मैच टीम के सेमीफाइनल नहीं, बल्कि फाइनल मुकाबले की राह आसान करेगा। भारत के अभी आठ मैचों में 13 अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के इतने ही मैचों में 14 अंक हैं। इनमें से जो भी टीम नंबर वन रहेगी उसे कमजोर न्यूजीलैंड या पाकिस्तान (अगर चमत्कार से सेमीफाइनल में पहुंची) से भिड़ना होगा।

अगर भारत शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंकों के साथ नंबर वन के तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका होगा। हालांकि, इसके लिए शनिवार को दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अंक तालिका में नंबर वन रहने पर भारत की टक्कर संभवत: चौथे नंबर पर रहने वाली न्यूजीलैंड से होगी। पाकिस्तान टीम के पास भी चौथे नंबर की टीम बनकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन उसके लिए ऐसा करना लगभग असंभव सा है। उसे शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में कम से कम पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाने होंगे और 312 रनों की जीत करनी होगी।

अंतरराष्ट्रीय वनडे में आज तक किसी ने भी दूसरी टीम पर 300 रनों की जीत हासिल नहीं की है। यही नहीं, बांग्लादेश के पहले बल्लेबाजी करते ही पाकिस्तान की संभावनाएं पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। भारत अंक तालिका में तभी नंबर वन रहेगा, हालांकि यह तभी होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार जाए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दूसरे और इंग्लैंड तीसरे नंबर पर रहेगा। इस स्थिति में भारत को विश्व कप की इन दो खतरनाक टीमों से नहीं भिड़ना होगा। मेजबान इंग्लैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर बता दिए हैं कि वह घरेलू मैचों में कितने खतरनाक हैं। सुनील गावस्कर ने दैनिक जागरण से कहा था कि जब भी घरेलू टीम कहीं खेलती है तो परिस्थितियों के साथ मैदानकर्मियों का साथ उसे कहीं ना कहीं मिलता है। गावस्कर का उदाहरण बर्मिघम में भारत-इंग्लैंड मैच में देखने को भी मिला था। इंग्लैंड के लिए उस करो या मरो के मैच में खेलने के लिए ऐसी किनारे की पिच दी गई थी जो उसके ताबड़तोड़ बल्लेबाजों के लिए तो मुफीद थी ही साथ उससे एक तरफ की बाउंड्री 59 मीटर छोटी हो गई थी। अंग्रेज बल्लेबाजों ने उसी को निशाना बनाते हुए भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ 13 छक्के मारे थे।

वहीं, अगर पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो यह टीम विश्व कप में कितनी खतरनाक हो जाती है उसका उदाहरण इस टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन है। विश्व कप से पहले इस टीम को खिताब का दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड पहुंचते ही उसने कहर बरपाना शुरू कर दिया और अभी तक यह टीम सिर्फ एक मुकाबला हारी है। वह भी भारतीय टीम ने उसे हराया था, लेकिन विराट सेना कम से कम सेमीफाइनल में तो इस टीम से नहीं भिड़ना चाहेगी। भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत इस विश्व कप में अब तक नहीं हुई है क्योंकि दोनों के बीच नॉटिंघम में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था।

ऑस्ट्रेलिया नंबर वन रहा तो : अगर ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो यह टीम 16 अंकों के साथ सीधे नंबर वन हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भारत अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बावजूद दूसरे नंबर पर रहेगी और उसे बर्मिघम में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टक्कर चौथे नंबर की टीम से होगी।

कमजोर पहलुओं को दूर करने का समय : दुनिया की नंबर वन भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला सेमीफाइनल की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही उसे इस मैच के जरिये अपनी कमजोरियों को भी दूर करना होगा। भारत का मध्य क्रम अभी भी चिंता का विषय है। विराट एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ यह चेक कर सकते हैं कि सेमीफाइनल में उन्हें किस टीम के साथ उतरना है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में स्पिनर कुलदीप यादव और मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया था। शुरुआती मैचों में खेलकर चोट के कारण बाहर होने वाले भुवी ने अच्छी वापसी की, जबकि कार्तिक कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक बार फिर यह जांच सकती है कि तड़कते-भड़कते सूरज के नीचे वह तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के विकल्प के साथ उतरेगी या दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर का संयोजन ही उसके लिए ठीक होगा क्योंकि इस मुकाबले के बाद उसे सीधे सेमीफाइनल खेलना होगा, जहां पर कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

सेमीफाइनल, तारीख, स्थान, टीमें

पहला, 09 जुलाई, मैनचेस्टर, नंबर-1 बनाम नंबर-4

दूसरा, 11 जुलाई, बर्मिघम, नंबर-2 बनाम नंबर-3

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!