Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली में डाला डेरा, विभिन्न खेलों का ले रहे हैं आनंद

चमोली। ताजा बर्फबारी के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थली औली में देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। वे यहां स्कीइंग स्लोप पर विभिन्न खेलों का आनंद ले रहे हैं और हिमाच्छादित नयनाभिराम चोटियों का दीदार कर प्रफुल्लित हो रहे हैं।

चमोली जिले की नंदादेवी, नीलकंठ, सतोपंथ, कामेट, सप्तशृंग, काकभुशुंडी सहित अन्य चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, फूलों की घाटी, कुंवारी पास, खीरों घाटी, चेनाप घाटी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। खासकर औली का नजारा तो देखते ही बन रहा है।

यही वजह है कि बड़ी तादाद में पर्यटक यहां डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को उन्होंने बर्फ में खेलने के साथ ही स्कीइंग, ट्यूब राइडिंग, हॉर्स राइडिंग, स्लेजिंग जैसे खेलों का भरपूर लुत्फ लिया। साथ ही 4.15 किमी लंबे रोपवे से बर्फबारी व हिमालय की चोटियों का दीदार भी किया। यह एशिया में दूसरे नंबर का सबसे लंबा रोपवे है। इसके अलावा 600 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से भी औली का सौंदर्य निहारा।

चेयर लिफ्ट प्रभारी दीपक डिमरी ने बताया कि बर्फबारी के चलते औली फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंतिलाल शाह का कहना है कि औली में आगे भी बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। इससे निश्चित रूप से पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। सेक्टर 24 पानीपत (हरियाणा) से औली पहुंचे पर्यटक कपिल मल्होत्रा कहते हैं कि वह अपने दोस्तों के साथ औली आए हैं और कुछ दिन यहां रुककर प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ लेंगे। मोतीबाग (दिल्ली) से आए गिरीश सजवाण कहते हैं कि वर्षों बाद बर्फ में खेलने का मौका मिल रहा है। वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!