Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

तमिल के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होगी तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मई 2024, मुम्बई। तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर तमिल फिल्म अरनमनई 4 इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 3 मई को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर बरपाया। तमिल में बवाल काटने के बाद अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के फैंस 24 मई से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में हिंदी में हॉरर-कॉमेडी का आनंद ले सकते हैं। तमिल वर्जन को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने को तैयार है।

फिल्म ने तमिल इंडस्ट्री के रफ पैच को खत्म किया और 2024 की पहली तमिल हिट के रूप में उभरी। यह फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। बता दें, तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही अपना बजट वसूल कर लिया था। इसी के साथ अनरमनई 4 इस साल की सबसे बड़ी तमिल हिट बनकर सामने आई। अब ये फिल्म हिंदी में रिलीज होनी है, ऐसे में मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

अरनमनई 4 तमन्ना और राशी की फिल्मोग्राफी में एक और प्रतिष्ठित फिल्म बन गई है, जिसमें कई हिट फिल्में शामिल हैं। तमन्ना और राशी के फैंस ने हॉरर-कॉमेडी में उनकी परफॉर्मेंस की सराहना की, और उनसे और अधिक प्रोजेक्ट देखने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके गाने अचाचो को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

तमन्ना और राशी के अलावा इस सुपरहिट फिल्म में सुंदर सी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 24 मई को हिंदी में रिलीज होगी। इसके अलावा अरनमई 4 में रामचन्द्र राजू, संतोष प्रताप, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में थे। अवनी सिनेमैक्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुंदर सी ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!