Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

शाहरुख खान और गौरी ख़ान ने बेटे आर्यन ख़ान के रिहाई के बाद उठाया बड़ा कदम

  • आर्यन के लिए शाहरुख और गौरी अब सख्त हो गए हैं और उन्हें फिर से नॉर्मल लाइफ में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, मुंबई। आर्यन ख़ान के रिहा होने के बाद अब शाहरुख खान और गौरी ख़ान ने बेटे कि लिए एक बड़ा और ज़रूरी कदम उठाया है। आर्यन के लिए शाहरुख और गौरी अब सख्त हो गए हैं और उन्हें फिर से नॉर्मल लाइफ में लाने की कोशिश कर रहे हैं। किंग ख़ान के एक करीबी दोस्त ने बॉलीवुड लाइफ.कॉम से बातचीत में बताया कि गौरी, आर्यन के लिए एक अच्छा डाइट प्लान बना रही हैं। इसके दोनों मिलकर आर्यन को डिसिप्लेन में ला रहे हैं।

इसके अलावा गौरी खान ने आर्यन खान के लिए जागने का समय, सोने का समय और बहुत कुछ निर्धारित किया है। आर्यन की आदतों और यहां तक कि फिटनेस रूटीन पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिए हल्के-फुल्के योग की शुरुआत कर दी गई है। लेकिन शाह रुख और गौरी ने ये आर्यन पर छोड़ रखा है कि वो अपनी फिटनेस के लिए कौन सा वर्कआउट चुनते हैं। इसके अलावा शाहरुख ने बेटे के पढ़ने और देखने के लिए अलग से लिस्ट बनाई है’।

आपको बता दें कि बीते दिनों ये खबर आई थी कि शाहरुख ने आर्यन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार आर्यन खान की सुरक्षा को देखते हुए अब शाहरुख खान के पर्सनल बॉडीगार्ड उनके साथ रहेंगे और अभिनेता को आर्यन खान की जानकारी देंगे। शाहरुख खान के पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम रवि सिंह है जो हर समय अभिनेता के साथ साये की तरह रहते हैं, लेकिन अब वह आर्यन खान के पर्सनल बॉडीगार्ड बन गए हैं। रवि सिंह हर समय आर्यन खान के साथ रहेंगे, चाहे वह कहीं भी जाते हैं या कुछ भी करते हैं। शाह रुख खान के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि ड्रग्स मामले में आर्यन खान का नाम आने के बाद से शाहरुख खान काफी हैरान हैं। उन्हें लगता है कि अगर रवि सिंह आर्यन के साथ होते तो शायद चीजें इस स्तर पर नहीं जातीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!