Breaking News :
>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
उत्तराखण्डदेहरादून

मेगा रक्तदान शिविर में राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए एडवोकेट ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 01 अक्टूबर 2023, देहरादून। रविवार को देवभूमि विकास संस्थान देहरादून द्वारा अमरीक हॉल रेसकोर्स देहरादून में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुँचे, खासकर युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा जोश देखने को मिला।

प्रदेश में डेंगू महामारी से लड़ने हेतु किसी मरीज के लिए रक्त की कमी महसूस न हो इसे देखते हुए देवभूमि विकास संस्थान द्वारा प्रदेशभर में कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज देहरादून में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अब तक के विभिन्न रक्तदान शिविरों में अपना सहयोग देने वाले संस्थाओं व व्यक्तियों को राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी किया गया।

रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून को भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। संस्थान की तरफ से ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने यह सम्मान ग्रहण करते हुए देवभूमि विकास संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका संस्थान आने वाले समय में भी किसी भी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। देवभूमि विकास संस्थान के सहयोग से सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में भी 6 सितंबर 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 100 से यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने रक्तदान महादान के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया। 

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी अपने संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देने के साथ ही विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ भी जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आज प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के बीच रक्तदान शिविरों में हिस्सा लेकर सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!