Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

शाहरुख खान की ‘डंकी’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 दिसम्बर 2023, शनिवार, मुंबई। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाहरुख पठान और जवान जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुके हैं। मौजूदा समय में फिल्म डंकी को लेकर किंग खान का नाम लगातार सु्र्खियां बटोर रहा है। इस बीच डंकी की एडवांस बुकिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो विदेशों में इस फिल्म की टिकटों की सेल से जुड़ा हुआ है।

शाहरुख खान स्टारर डंकी का शानदार ट्रेलर 5 दिसंबर को रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए काफी बढ़ गई है। आलम ये है कि हर कोई डंकी की रिलीज का इंतजार कर रहा है। इस बीच यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर डंकी की एडवांस बुकिंग से जुड़ा अपडेट साझा किया है। यशराज फिल्म्स के मुताबिक विदेशो में डंकी की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यशराज फिल्म्स की तरफ विदेशों में शाहरुख खान की इस फिल्म की टिकटों की सेल शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस एडवांस बुकिंग के जरिए डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की डंकी को रिलीज के बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन में काफी मुनाफा मिल सकता है। विदेशों में शाह रुख खान डंकी की टिकटों की एडवांस बुकिंग विंडो खुलने के बाद अब हर किसी की नजर इंडिया में इसकी शुरुआत पर टिकी हुई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक भारत में डंकी की एडवांस बुकिंग को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया है।

लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलीज से एक सप्ताह पहले यानी 14 दिसंबर को इंडिया में डंकी की टिकटों की एडवांस बुकिंग की शुरुआत की जा सकती है। लेकिन इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!