Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
फिल्म-जगतमनोरंजन

आदिपुरुष ने पार किया 150 करोड़ का आँकड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 जून 2023, नई दिल्ली। ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष ने 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। एक ओर फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है तो कमाई के मामले में इसका प्रदर्शन बढ़िया है। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में दूसरे दिन कमी देखने को मिली है, वहीं जरा हटके जरा बचके अपनी पकड़ बनाए हुए है। प्रभास और कृति सैनन अभिनीत आदिपुरुष ने पहले ही दिन 86.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन विरोध के चलते इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली।

हालांकि, गिरावट के बावजूद यह 2 दिन में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।  फिल्म ने शनिवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया है और अब इसकी कुल कमाई 151.75 करोड़ रुपये हो गई है। एक ओर जहां फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है तो दूसरी ओर दुनिया भर में इसने पहले ही दिन 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में यह ओपनिंग डे पर दुनिया भर में कमाई के मुकाबले में चौथे स्थान आ गई। ज्ञात हो कि पहले पर स्थान 222 करोड़ के साथ आरआरआर, दूसरे पर 214 करोड़ के साथ बाहुबली 2 और तीसरे पर 165.5 करोड़ के साथ  केजीएफ चैप्टर 2 है।

रामायण से प्रेरित आदिपुरुष पहले जहां किरदारों के पहनावे और वीएफएक्स को लेकर लोगों के निशाने पर आई थी तो अब रिलीज के बाद भी इसका विरोध कम नहीं हुआ है। फिल्म में ऐसे कई डायलॉग हैं, जिन पर आपत्ति जताई जी रही है और वीएफएक्स पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म की आलोचना हो रही है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर ही डायलॉग को ऐसा रखा है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी जरा हटके जरा बचके की रिलीज का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है। फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में आदिपुरुष की वजह से थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब वीकेंड पर फिर से कमाई में बढ़त दिखी है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 1.89 करोड़ रुपये कमाए है और अब इसका कलेक्शन 65.97 करोड़ हो गया है।

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा ने 22 साल बाद 9 जून को दोबारा से सिनेमाघरों में दस्तक दी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 37 लाख रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी और यह अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने नौवें दिन 12 से 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और अब इसकी कुल कमाई करीब 2.80 करोड़ रुपये हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!