Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के ताबड़तोड़ छापों पर 24 घंटो के भीतर कार्यवाही

डमी फर्जी राइस मीलों के इम्पैनलमेन्ट हुए निलंबित और टारगेट हुआ निरस्त, कच्चा आढ़ती कोड नंबर भी हुआ रद्द

आम व्यक्ति के साथ खड़ी है सरकार, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 नवम्बर 2023, उधमसिंह नगर। विगत दिनों उत्तराखंड सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने उधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर और जसपुर में राइस मिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी । जहाँ खाद्य मंत्री को अपने निरीक्षण में कई सारी खामियाँ देखने को मिली, जिस पर विभाग ने नियमों का पालन न कर रही मिलों पर कार्यवाही की है और ऐसी कुल 04 मिलों को सस्पेन्ड किया है। जिनमें धनलक्ष्मी सीड्स बाजपुर, महाबीर राइस मिल बाजपुर, ASM इंडस्ट्रीज्ज बाजपुर और पंजाब राइस मिल जसपुर शामिल हैं।

दरअसल बीते रोज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर व जसपुर में कई मिलों का औचक निरीक्षण किया था, जहाँ कई मिलों में नियमों का उलंघन पाया गया। इसी परिपेक्ष्य में खाद्य विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

खाद्य मंत्री ने बताया कि वहीं ASM इंडस्ट्रीज बाजपुर के अपने निरीक्षण में उन्हें यह प्लांट बंद खंडर अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट संचालन की अवस्था में नहीं है क्योंकि जहाँ तहाँ धूल फैली हुई है तथा वहीं यहाँ पर कर्मचारियों का न होना भी इस बात की पुष्टि करता है कि यह प्लांट भी बंद है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सारे प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में लगाए गए है जिसका उद्देश्य सिर्फ धान का क्रय करना है। उन्होंने कहा कि जिन भी मिलों में कमिययाँ पाई गई हैं उनमें सोर टैक्स मशीन, ड्रायर प्लांट, ब्लेन्डिंग मशीन का न होना पाया गया इसके अलावा भी कई अन्य खामियाँ इन मिलों में देखने मे आई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!