Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
विदेश

रेस्टोरेंट में खाना खाने गई महिला, टेबल की फोटो खींची ही थी कि आ गया 10 लाख का बिल, पढ़िए पूरी खबर 

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 दिसम्बर 2023, गुरूवार, बीजिंग। दुनिया में सबकुछ इतना डिजिटल हो चुका है कि लोग रेस्टोरेंट में जाकर भी बैठे- बैठे क्यूआर कोड के जरिए खाना ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। हर टेबल के लिए एक क्यूआर कोड होता है यानी खाना किसी के नाम से नहीं बल्कि टेबल के लिए ऑर्डर किया जाता है। लेकिन यही तेज तकनीक एक महिला के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। मामला चीन का है। हुआ यूं कि यहां वांग नाम की एक महिला अपने दोस्त के साथ ऐसे ही एक रेस्टोरेंट में पहुंची। उसने क्यूआर कोड के जरिए टेबल पर खाना ऑर्डर किया। जब खाना आया तो वह अपने दोस्त के साथ खाने की फोटो भी लेने लगी और उसने तुरंत ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

यहां उसे जरा भी अहसास नहीं हुआ कि उसने कितनी बड़ी गलती की है। क्योंकि थोड़ी देर बाद उसके पास रेस्टोरेंट का एक स्टाफ आया और उससे उसके काफी भारी भरकम ($60,000- लगभग 10 लाख रुपये) के ऑर्डर को कंफर्म करने के लिए कहा। महिला ये जानकर हैरान रह गई। क्योंकि उसने इतना खाना ऑर्डर ही नहीं किया था। वांग को एकाएक अपना सोशल मीडिया पोस्ट याद आया। दरअसल, जो तस्वीर उसने सोशल मीडिया पर शेयर की थी उसमें टेबल का क्यूआर कोड भी आ गया था। ऐसे में लोगों ने मजे लेने के लिए उस कोड के जरिए टेबल के लिए ढेर सारा खाना ऑर्डर कर दिया था। वांग ने तुरंत पोस्ट डिलीट किया लेकिन शायद किसी ने उसे डाउनलोड कर लिया था और वह अब भी खाना ऑर्डर किए जा रहा था।

रेस्टोरेंट के अनुसार उस कोड पर लोगों ने ताजे बत्तख के खून के 1,850 पोर्शन, स्क्विड के 2,580 पोर्शन और झींगा पेस्ट के 9,990 पोर्शन ऑर्डर दिया था। इस सब कि कीमत बहुत- बहुत ज्यादा थी। अच्छी बात ये रही कि रेस्टोरेंट ने वांग की परेशानी को समझ लिया और उससे इन सब चीजों का बिल नहीं मांगा। साथ ही उन्हें दूसरी टेबल दे दी। इधर, रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने कहा कि वह न तो खाना ऑर्डर देने वाले लोगों का पता लगा सकता है और न ही लोगों को ऐसा करने से रोक सकता है। वहीं वांग ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी सीख थी और अब वह दोबारा सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले 10 बार सोचेंगीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!