Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘फाइटर’ से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जचे अभिनेता

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, मुम्बई। पिछले कई दिनों से फिल्म फाइटर सुर्खियों में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था। बीते दिन स्क्वाडन लीडर के रूप में दीपिका पादुकोण की दमदार झलक दर्शकों के बीच आई और अब अनिल कपूर का धमाकेदार अवतार सामने आ चुका है।फिल्म में वह ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका में दिखेंगे। खुद अनिल ने एक पोस्ट कर यह खुलासा किया है। वर्दी पहने कैप्टन की भूमिका में अनिल काफी जंच रहे हैं। वैसे भी वह अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और ये किरदार उन पर इसी वजह से काफी खिल रहा है।

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह, कॉल साइन : रॉकी, डेजिग्नेशन : कमांडिंग ऑफिसर, यूनिट : एयर ड्रैगन, फाइटर फॉरएवर। फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, पैटी के रूप में ऋतिक के भारत के बेस्ट फाइटर पायलट बनने के सफर को दर्शाते हैं। फिल्म के जरिए ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी।

मार्फि्लक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित और प्रस्तुत, यह फिल्म भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। इन दिनों अनिल अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी छाए हुए हैं। वह फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के किरदार में दिखे हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!