Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में जमीन की रजिस्ट्रियों के डाटाबेस में धांधली का मामला आया सामने, अधिकारियों में मचा हड़कंप 

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीन की रजिस्ट्रियों के डाटाबेस में भी सेंध लगाने का मामला सामने आया है। डाटाबेस में छेड़छाड़ कर जमीनों के रकबा और स्वामित्व तक बदल दिए गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। महानिरीक्षक निबंधन (आइजी स्टांप) डा. अहमद इकबाल और जिलाधिकारी (डीएम) देहरादून सोनिका ने स्टांप मुख्यालय समेत रजिस्ट्री कार्यालयों का मुआयना कर वस्तुस्थिति का पता लगाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी स्वयं प्रकरण की जांच की कमान संभाल रही हैं।

देहरादून जिलाधिकारी को कुछ ऐसी शिकायतें मिली थीं, जिसमें विभिन्न व्यक्तियों ने यह आरोप लगाया कि उनके नाम पर पुश्तैनी जमीन चली आ रही है, जबकि कुछ अन्य लोग संबंधित भूमि को अपनी बता रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के पास रजिस्ट्री भी है। हालिया दिनों में जनसुनवाई में भी एक महिला ने जिलाधिकारी के समक्ष उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा लेने की शिकायत भी थी। प्रारंभिक जांच में रजिस्ट्री किए जाने के प्रमाण तो नहीं मिले, लेकिन डाटाबेस में मनमाफिक बदलाव करा लिए गए। रजिस्ट्री/स्टांप के डाटाबेस में गोल्डन फारेस्ट से लेकर अन्य भूमि के रकबा और स्वामित्व बदल दिए गए हैं। अधिकारी यह अंदेशा भी जता रहे हैं कि यह फर्जीवाड़ा सोच से भी कहीं अधिक का हो सकता है। इसमें भूमाफिया और रजिस्ट्रीय कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। रजिस्ट्री के डाटाबेस में छेड़छाड़ की बात सामने आने के बाद मैंने रजिस्ट्री कार्यालय के रिकार्ड रूम के साथ राजस्व विभाग के रिकार्ड रूम की भी पड़ताल की।

प्रकरण की गहन जांच कर फर्जीवाड़े की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए हरसंभव एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून डाटाबेस में छेड़छाड़ को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने स्वयं जांच की कमान संभाल ली है। वहीं, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आइजी स्टांप डा. अहमद इकबाल जिलाधिकारी के साथ स्टांप मुख्यालय पहुंचे और आनलाइन सिस्टम की पड़ताल की। इस दौरान आइजी ने कार्मिकों के पेच भी कसे और चेतावनी दी कि इस काम में यदि कार्मिकों का हाथ पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!