Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ : ONGC में 91 लोग संक्रमित, दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक भी हुए कोरोना पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून में कोरोना का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है। बड़े-बड़े संस्थानों में एक साथ तमाम लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ओएनजीसी परिसर में भी संक्रमण का ऐसा ही प्रसार देखने को मिला है। यहां वर्तमान और पूर्व कार्मिकों और उनके स्वजनों समेत 91 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चार कार्मिकों को स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओएनजीसी अस्पताल के चिकित्सा सेवा प्रमुख डॉ0 पीत वासन के मुताबिक संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में 44 वर्तमान कार्मिक हैं। कुछ बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। डॉ0 वासन के मुताबिक कुछ कार्मिकों में लक्षण पाए जाने के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी। इसके बाद उनके क्लोज कॉन्टेक्ट (नजदीकी संपर्क में रहे व्यक्तियों) की जांच करने पर अन्य में भी संक्रमण पाया गया।

डॉ0 पीत वासन ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अस्पताल की सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि मरीजों को कम से कम अस्पताल आना पड़े, जो व्यक्ति नियमिति रूप से दवा ले रहे हैं, उन्हें घर पर ही दवा पहुंचाई जा रही है। पहले अधिकतम 30 दिन की दवा घर पर पहुंचाई जा सकती थी। अब इसे 60 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल के स्टाफ को भी रोटेशन पर बुलाया जा रहा है।

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक हुए कोरोना पॉजिटिव

सालभर से अधिक समय से कोरोना से दो-दो हाथ कर रहे स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर दोबारा संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। कोरोनेशन अस्पताल के बाद अब दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 केसी पंत कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि, उनका स्वास्थ्य सामान्य है। उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज पहले ही लग चुकी हैं। बताया जा रहा है कि चिकित्सा अधीक्षक की पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी भी जांच कराई। वह पूर्व में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इधर, एसटीएफ के सीओ अंकुश मिश्रा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह भी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। इसके अलावा कुंभ ड्यूटी में तैनात चार महिला कांस्टेबल में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनकी ड्यूटी त्रिवेणी घाट में लगाई गई थी। इन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। मेला पुलिस प्रशासन के मुताबिक इन्हें कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला के प्रधानाचार्य हुए कोरोना पॉजिटिव

शिक्षा विभाग में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला के प्रधानाचार्य में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण आने पर जांच करवाई थी। प्रधानाचार्य में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी कोरोना की जांच करवाना शुरू कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन करने और सभी स्टाफ को कोराना जांच करवाने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!