Breaking News :
>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
उत्तराखण्ड

प्रशासकों के हवाले उत्तराखंड की 759 सहकारी समितियां

देहरादून: इधर विधानसभा सत्र बेमियादी स्थगित, उधर राज्य की 759 सहकारी समितियां प्रशासकों के सुपुर्द। जी हां, कार्यकाल पूरा कर चुकी सहकारी समितियों पर सरकार ने प्रशासक बैठा दिए हैं। प्रशासकों को छह महीने के भीतर समितियों के चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं।

राज्य की 759 सहकारी समितियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनका कार्यकाल बढ़ेगा या प्रशासक बैठाए जाएंगे, इसे लेकर असमंजस बना हुआ था। यह असमंजस तीन अप्रैल को हाईकोर्ट में एक सहकारी समिति की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के बाद ही दूर होने के आसार जताए जा रहे थे, लेकिन विधानसभा सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सरकार ने समितियों को प्रशासकों के हवाले करने में देर नहीं लगाई।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां बीएम मिश्रा ने आदेश जारी किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अधिकतर समितियों का कार्यकाल 23 मार्च को खत्म हो गया था। अब सब समितियों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। समितियों में प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, सुपरवाइजर और अपर जिला सहकारी अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासकों को छह माह के भीतर सभी सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य में बहुद्देश्यीय समितियों का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त होने के बावजूद इन समितियों के चुनाव का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है। सहकारिता एक्ट के मुताबिक सहकारी समितियों का चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 15 दिन पहले अथवा इसकी तिथि तक संपन्न करा लिए जाएं। ऐसा हो नहीं पाया है।

सरकार बहुद्देश्यीय समितियों (पूर्व नाम प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां यानी पैक्स) के लिए बदली परिस्थितियों में निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का परिसीमन भी नहीं कर पाई है। सहकारिता का ढांचा ऐसा है, जिसमें निचली समितियों से ही डेलीगेट चुनकर शीर्ष संघों तक जाते हैं।

बहुद्देश्यीय समितियों में उच्चीकरण होने के कारण इनके सदस्यों की संख्या 11 की गई है, लेकिन इसके अनुसार समितियों के वार्डों का निर्धारण नहीं हो पाया है। नगर निकायों के सीमा विस्तार के मद्देनजर कई समितियों का पुनर्गठन भी होना है। साथ ही आरक्षण तय होना अभी बाकी है। इस वजह से छह माह के भीतर चुनाव कराने की समय अवधि तय की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!