Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

दून में स्वाइन फ्लू से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत

देहरादून: दून के मियांवाला के रहने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। दो माह के भीतर प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है। इससे पहले थराली विधायक मगनलाल शाह व लक्खीबाग की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। मियांवाला में बीमारी और न फैले, इसके लिए ग्रामीणों को प्रतिरोधक दवाइयां दी जा रही हैं।

एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि मियांवाला निवासी व्यक्ति की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों से उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

इसके बाद परिजनों ने उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार शाम को उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की लैब ने मरीज को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की है। इसके अलावा जांच के लिए सैंपल दिल्ली भी भेजा गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाइएस थपलियाल के अनुसार सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू को लेकर खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी संभावित मरीज आने पर इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।

उन्होंने बताया कि अभी तक 28 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए एनसीडीसी को भेजे गए थे। जिसमें 21 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण 

सर्दी, जुकाम, सूखी खांसी, थकान होना, सिरदर्द और आंखों से पानी आना है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू में सांस भी फूलने लगती है। अगर संक्रमण गंभीर है तो बुखार तेज होता जाता है।

स्वाइन फ्लू के कारण 

इंफ्लूएंजा-ए वायरस के एक प्रकार एच1 एन1 से स्वाइन फ्लू उत्पन्न होता है। यह वायरस साधारण फ्लू के वायरस की तरह ही फैलता है। स्वाइन फ्लू का वायरस बेहद संक्रामक है और एक इंसान से दूसरे इंसान तक फैलता है। जब कोई खांसता या छींकता है तो छोटी बूंदों में से निकले वायरस कठोर सतह पर आ जाते हैं। यह वायरस 24 घंटे तक जीवित रह सकता है।

बरतें सावधानियां 

– गंभीर बीमारियों से ग्रसित, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले, सर्दी-जुकाम से पीडि़त, बच्चे और बुजुर्गों को विशेष तौर से सावधानी बरतनी चाहिए।

– इस बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। खांसते और छींंकते समय टिशू से कवर रखें।

– बाहर से आकर हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

– जिन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हों, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और घर में ही रहना चाहिए।

– स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज से संपर्क व हाथ मिलाने से बचें। नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!