Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

13 महिलाओं व युवतियों को ‘तीलू रौतेली’ व 32 को ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री’ सम्मान से नवाजा गया

“राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली” व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से नवाजा

पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है दोगुनी- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से दी शुभकामनाएं

देहरादून। तीलू रौतेली की जयंती पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार”( 2023-24) का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित हुई। जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रेक्षागृह में पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने चयनित सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि राज्य की मातृशक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है।वीरबाला तीलू रौतेली के जन्मदिम पर प्रतिवर्ष 8 अगस्त को यह सम्मान दिया जाता है।इस सम्मान से जहां चयनित महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक मनोयोग के साथ काम करेंगी तो वहीं उनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य भी अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।

साथ ही कहा कि यह पुरस्कार खेल, कला, संस्कृति, पर्यावरण, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में दिया जाता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण ट्रेकर ऐप आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही जनता भी इसको देख सकेगी।कहा कि यह पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी दोगुनी बढ़ जाती है। इस पर सभी को खरा उतरना है। इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।कहा कि पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं उत्तराखण्ड के साथ ही देश की महिलाओं के लिए आदर्श उदाहरण है व उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।आने वाले समय में खेल जगत में उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगीं।कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रयासरत है।

बताते चलें कि राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों के द्वारा विषम परिस्थितियों शिक्षा, समाज सेवा, साहसिक कार्य, खेल, कला क्राफ्ट, संस्कृति, पर्यावरण एवं कृषि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं किशोरियों को राज्य स्त्रीशक्ति ’’तीलू रौतेली’’ पुरूस्कार प्रतिवर्ष वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस 08 अगस्त, को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में प्रदान किया जाता है।

जबकि राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार हेतु राज्य में न्यूनतम 05 वर्ष से निरन्तर कार्यरत् आंगनवाड़ी कार्यकत्री /मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिनके केन्द्र पर ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 6 वर्ष के न्यूनतम 08 बच्चे एवं शहरी क्षेत्रों मे न्यूनतम 18 बच्चें पंजीकृत हो एवं समस्त लाभार्थी पोषण ट्रेकर एप में पंजीकृत हो। आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन, केन्द्रों में अभिलेखों का उचित रख-रखाव, अनुपूरक पोषाहार का नियमित वितरण एवं जनसमुदाय को योजनाओं के प्रति जागरूक किया हो, कुपोषण उन्मूलन हेतु विशेष प्रयास किया हो एवं वर्ष में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का नियमित आयोजन किया हो, आगंनवाड़ी केन्द्र व केन्द्र के आस-पास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया हो, उनकी कार्यप्रणाली में बेहतर परिणाम एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पुरूस्कार में कार्यकत्री को रू0 51,000/- की धनराशि ऑनलाइन, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह् प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में इस दौरान इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से समस्त तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं और पुरस्कृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि राज्य की बालिकायें एवं महिलाएं पुरुस्कार प्राप्त विजेताओं के आदर्शों का अनुकरण करते हुए उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं बड़े सपने देखें व उनको सच करने का प्रयास करें, राज्य सरकार उनके साथ है।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, निदेशक प्रशांत आर्य, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी,समस्त मातृशक्ति व आंगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *